Home > स्थानीय समाचार > योगी सरकार पर बरसे त्रिलोक त्यागी महासचिव आर एल डी

योगी सरकार पर बरसे त्रिलोक त्यागी महासचिव आर एल डी

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश  मुख्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने पत्रकार बन्धुओं से वार्ता करते हुये कहा कि प्रदेश  सरकार अपने प्रारम्भिक दौर में ही फेल हो गयी है इसलिए भविष्य में सरकार से प्रदेश  की जनता को किसी भी प्रकार की आशा करना बेकार है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी नाकामियां छुपाने के लिए मां गंगा की आरती, सरयू की आरती और  अब चित्रकूट में मंदाकिनी आरती करके प्रदेश  की जनता को विकास का नहीं बल्कि धार्मिक उन्माद का संदेश  देना चाहते हैं। प्रदेश के किसानों को अब तक कर्जे से मुक्ति नहीं मिल सकी है और सरकार झूठे आकड़े पेश करके वाह वाही लूटने का असफल प्रयास कर रही है। प्रदेश के गन्ना किसानों का बकाया मूल्य अब तक भुगतान नहीं किया जा सका है जिसको 15 दिन में भुगतान करने का वादा प्रदेश सरकार ने किया था। इसके अतिरिक्त बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज जो मा0 उच्च न्यायालय के आदेशानुसार भुगतान होना था उसे भी सरकार ने नहीं माना और अब तक हजारों करोड़ रूपया ब्याज के रूप में बकाया पड़ा है और किसान अपने को ठगा महसूस कर रहा है ऐसा लगता है कि प्रदेश सरकार स्वयं को मा0 उच्च न्यायालय की अवहेलना करके संविधान से उपर समझने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का वादा किया था जिसके अनुसार किसानों को अपने लागत मूल्य का डेढ गुना मिलना चाहिए परन्तु न ही उन सिफारिशों को लागू किया गया और न ही किसानों की दशा पर ध्यान दिया जा रहा है। खाद, डीजल आदि मंहगे होते जा रहे हैं और किसान को उसकी फसल की कीमत लागत से आधी मिल रही है। यही कारण है कि विगत वर्ष में 20 हजार किसानों ने आत्महत्याएं की है क्योंकि किसानों की आशाओं पर कुठाराघात करना सरकारों का रवैया बन चुका है।  त्यागी ने आगे कहा कि प्रदेश में गुण्डागर्दी और बलात्कार चरम सीमा पर है इसके बावजूद जब बनारस हिन्दू विष्वविद्यालय की छात्राओं ने सुरक्षा की मांग की तो उन पर लाठियां भांजने का काम इस सरकार द्वारा किया गया है। सरकार का नारा बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं पूर्ण रूप से खोखला है क्योंकि जब बेटियां बचेगी ही नहीं तो पढे़गी कैसे? महिला सुरक्षा की बात करने वाली सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर तीसरी बार बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाई जा रही है जो सर्वथा निंदनीय है। प्रदेश का छात्र और युवा वर्ग बेरोजगारी की मार झेल रहे अपने भाईयों को देखकर विचलित हो रहा है परन्तु बेरोजगारों, किसानों, नौजवानों और शिक्षा मित्रों पर लाठियां बरसाना सरकार की आदत बनती जा रही है।  प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा 15 दिन में प्रदेष की सड़कों को गडढामुक्त करने की घोषणा की गयी थी परन्तु अब तक सड़के गडढ़ामुक्त नहीं हो सकी है। प्रदेश सरकार सभी मोर्चो पर विफल है और अपनी विफलता छिपाने के लिए राम मन्दिर का राग अलापने के साथ साथ विष्व के सात अजूबों में शामिल ताजमहल को मुददा बनाया जा रहा जिससे 2019 में होने वाले आम चुनाव में वोटो के धु्रवीकरण का संकेत स्पष्ट रूप से मिल रहा है। आखिर सबका साथ सबका विकास कहां छिपा है।  राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 चै0 अजित सिंह ने जालौन निवासी श्री शैलेन्द्र यादव को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। श्री यादव जी 8 वर्षो तक जनता दल यू0 के युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं।  प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद, राष्ट्रीय महासचिव वंषनारायन सिंह पटेल, राष्ट्रीय सचिव शिवकरन सिंह, ओंकार सिंह, शैलेन्द्र यादव, युवा रालोद के प्रदेश  अध्यक्ष अम्बुज पटेल, महिला प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 कृष्णा जयसवाल, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी तथा कोषाध्यक्ष प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *