लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट के फैसले के बाद शादी या निकाह का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य हो गया है। अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री मोहसिन रजा भला कहां चूकने वाले थे, योगी के आदेश का पालन करते हुए वे अपने वर्षो पुराने हुए निकाह का रजिस्ट्रेशन करवाने गुरुवार सुबह 11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए हैं। यूपी के राज्य मंत्री मोहसिन रजा अपनी पत्नी फौज़िया सरवर फातिमा के साथ 16 साल पहले हुए निकाह का पंजीकरण करवाने गुरुवार को राजधानी के कैसरबाग स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। मोहसिन रजा ने फ़र्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने के बाद रणजी में हिस्सा लिया था। मध्यम गति के तेज़ गेंदबाज़ रहे मोहसिन रज़ा इस बार सियासी पिच पर भी जोरदार गेंदबाजी कर रहे हैं और विपक्षियों को क्लीन बोल्ड करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है।
मोहसिन रजा ने फौज़िया सरवर फातिमा के साथ 4 सितम्बर 2001 को निकाह पढ़ा था। जिसका पंजीकरण आज 16 साल बाद हुआ।
योगी का आदेश सर आंखों पर, मोहसिन ने करवाया 16 साल पुराने निकाह का रजिस्ट्रेशन
![](https://avadhkiaawaz.com/wp-content/uploads/2017/08/mohsin-696x398.gif)