Home > स्थानीय समाचार > भाजपा मुख्यालय पर मंत्री नीलकंठ तिवारी ने सुनी जन समस्याएं

भाजपा मुख्यालय पर मंत्री नीलकंठ तिवारी ने सुनी जन समस्याएं

रंजीव ठाकुर
लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनता के दरबार में शुक्रवार को हाजिर हुए प्रदेश सरकार के मंत्री नीलकंठ तिवारी 88 जन समस्याओं के निराकरण में जुटे रहे, तिवारी विधि, न्याय, सूचना खेल, युवा कल्याण राज्यमंत्री है।
पं0 दीन दयाल उपाध्याय के अन्त्योदय सिद्धान्त पर प्रदेश सरकार और संगठन के समन्वय से प्रारम्भ हुआ जनता की समस्याओं का निराकरण जनवरत जारी है। विधि न्याय एवं सूचना राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने जनता की समस्याओं को संज्ञान में लेकर तत्सम्बन्धित जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, विकास अधिकारियों को फोन से निर्देशित किया और समस्याओं के समाधान की कार्य रिपोर्ट उपलब्ध कराने को भी कहा। अठासी लोगों ने मंत्री के सामने रखी अपनी शिकायतें। जनता सहज रूप से मंत्री को अपनी समस्याएं बताकर व्यवस्था परिवर्तन के नए रूप से खुश। शिकाएतें सम्बन्धित मंत्रालयों को भेजी गई।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 06 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक कैबिनेट मंत्री श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी जनता के दरबार में उपस्थित रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *