Home > स्थानीय समाचार > भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के नेतृत्व में छह में से चार क्षेत्रों (अवध, ब्रज, पश्चिम और कानपुर-बुंदेलखंड) की कार्यकारिणी का हुआ गठन

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के नेतृत्व में छह में से चार क्षेत्रों (अवध, ब्रज, पश्चिम और कानपुर-बुंदेलखंड) की कार्यकारिणी का हुआ गठन

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गठन हो रही भाजयुमो की क्षेत्रीय कार्यकारिणी

लखनऊ। भाजयुमो के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के नेतृत्व में आज प्रदेश के छह में से चार क्षेत्रों की क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन हो गया है। इन सभी क्षेत्रों के पदाधिकारी 2019 के लोकसभा चुनाव को लक्ष्य करके बनाये गए हैं। इसमें क्षेत्रीय समीकरण साधने के साथ ही निष्ठावान कार्यकर्ताओं को भी तरजीह दी गई है। भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के नेतृत्व में प्रदेश के चार क्षेत्रों (अवध क्षेत्र, ब्रज क्षेत्र, पश्चिम क्षेत्र और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र) की क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन हुआ है। साथ ही उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी और कार्यालय मंत्री के साथ ही कार्यसमिति सदस्य बनाए गए हैं।
सूची जारी करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बहुत ही संतुलित और सभी वर्ग को प्राथमिकता देने वाली यह कार्यकारिणी है। यह 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के अभियान को मजबूती देगी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *