Home > स्थानीय समाचार > विधायक अनुराग सिंह की पत्नी ने दिया ओ पी चौधरी परिवार को जवाब

विधायक अनुराग सिंह की पत्नी ने दिया ओ पी चौधरी परिवार को जवाब

लखनऊ। राजधानी के रायबरेली रोड स्थित डॉक्टर ओ पी चौधरी हॉस्पिटल का विवादों से नाता नहीं छूट रहा है। अभी एक दिन पहले ही मिर्जापुर के चुनार से विधायक अनुराग सिंह के खिलाफ स्व डॉ ओ पी चौधरी की पत्नी राम दुलारी द्वारा प्रेस वार्ता के माध्यम से ओपी चौधरी अस्पताल के निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। वही रविवार को विधायक अनुराग सिंह की पत्नी डॉ स्नेहलता सिंह ने  प्रेस वार्ता करके राम दुलारी के आरोपो का खण्डन कर दिया तथा आरोपो को निराधार बताते हुए कहा की डॉ ओ पी चौधरी ट्रस्ट स्थापना वर्ष 2010 में की गई थी जिसके अंतर्गत 3 ट्रस्टी डॉक्टर ओपी चौधरी,अनुराग सिंह व डॉक्टर स्नेह लता सिंह है। डॉक्टर सरिता चौधरी, सुधा कटियार तथा रामदुलारी कभी  ट्रस्ट के सदस्य नहीं थे। डॉक्टर ओ पी चौधरी एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना करवाना चाहते थे और उसी के लिए ओ पी चौधरी एजुकेशनल ट्रस्ट की स्थापना रायबरेली रोड के कनकहा गांव में की गई थी। वर्ष 2010 में ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था, लेकिन इसी बीच जनवरी 2011 में ओ पी चौधरी का निधन हो गया। उनके निधन के बाद ट्रस्ट में दो ही सदस्य अनुराग सिंह व डॉक्टर स्नेहलता सिंह रह गए। अस्पताल का निर्माण नियम से हो रहा है। उन्होंने कहा कि ओ पी चौधरी की बेटी ने घर से भाग कर विवाह कर लिया था जिसके कारण पिता परिवार से नाराज़ रहते हैं और यही कारण है कि उन्होंने ट्रस्ट में अपने परिवार को भागीदारी नहीं दी थी।खण्डन प्रेस वार्ता से विधायक अनुराग सिंह ने दूरी बनाए रखी। हालांकि कल फोन पर जवाब देते हुए उन्होंने बता दिया था कि वे ओ पी चौधरी परिवार पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाने जा रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *