Home > स्थानीय समाचार > यूपी में होने लगा ठंड का एहसास, पड़ने लगी ओस की बूंदें, धीरे-धीरे बढ़ेगी सर्दी

यूपी में होने लगा ठंड का एहसास, पड़ने लगी ओस की बूंदें, धीरे-धीरे बढ़ेगी सर्दी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब मौसम का मिजाज बदल गया है। गुलाबी ठंड के साथ लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। सुबह के समय अच्छी ठंड पड़ रही है, दोपहर को मौसम ठीक रहता है और फिर सूरज ढलते ही हल्की ठंड हो जाती है। बीते रविवार को सीजन का पहला घना कोहरा छाया रहा। यह कोहरा रात से सोमवार सुबह आठ बजे तक रहा। पूरी सड़क व गांव कोहरे के आगोश में रहा। कोहरे के कारण दुद्धी- विंढमगंज मार्ग पर वाहन चालक हेड लाइट जलाकर जा रहे थे और वाहनों की रफ्तार पर भी अंकुश लगा हुआ था। लेकिन, धूप निकलते ही कोहरा हट गया। प्रदेश में मौसम के एकदम से करवट लेने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। अब लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। मौसम में यह बदलाव पिछले दिनों पड़ी बारिश की वजह से हुआ है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण पाकिस्तान के पास चक्रवाती परिसंचरण बना, जिस वजह से 15, 16 और 17 अक्टूबर को प्रदेश में भारी बारिश हुई। लेकिन इसके बाद मौसम साफ हो गया और अब कहीं भी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। अब जहां पर धीरे-धीरे से सर्दी बढ़ेंगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, अब सर्दी का असर दिखना शुरू हो गया और मौसम ठंडा हो गया है। सुबह के समय कोहरा भी पढ़ने लगा और ओस भी पढ़ रही है। हालांकि धूप खिलने के बाद कोहरा छट जाता है। कोहरे और धुंध के असर से धूप कम रही, जिससे दिन के तापमान में भी गिरावट आई। इस बदलते मौसम में सभी को सतर्कता बरतनी चाहिए। क्योंकि प्रदेश में वायरल फीवर, डेंगू और मलेरिया जैसी भयानक बीमारियां फैली हुई है। सुबह व शाम को गर्म कपड़े पहनने की जरूरत है अन्यथा सर्दी-जुकाम व बुखार के शिकार हो सकते हैं। लोगों को अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए। तभी बदलते मौसम में बीमारी से बचा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *