Home > स्थानीय समाचार > प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं का अनवरत समाधान

प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं का अनवरत समाधान

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने जनता की समस्याओं का किया समाधान
लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में जनता की समस्याओं के समाधान में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह सुबह 11 बजे से जुटे। प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी एवं प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह ने दोपहर 03 बजे तक जनता की समस्याओं का निराकरण किया। सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना राजनीति का नैतिक कर्तव्य है। हम दीनदयाल जी के मार्ग पर चलकर कर्तव्य पालन कर रहे है।
सिद्धार्थनाथ सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश सुशासन पारदर्शी व्यवस्था तथा भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के लिए योगी जी की सरकार के कटिवद्ध है। भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए ट्रान्सफर उद्योग को समाप्त किया गया तथा भ्रष्टाचार के सभीा मामलों में प्रभावी जांच सुनिश्चित की जा रही है ताकि जनधन की लूट को वापस सरकार की तिजोरी में लाया जा सके।
प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी ने बताया कि पिछली सरकार में हुए जमीन के कब्जे, बलात्कार, नौकरी, प्रमोशन आदि के मामले लेकर लोग आए जिन्हे पिछली सरकारें न्याय नहीं दिला सकी। अधिकांश मामालों में सीधे प्रमुख सचिव शिक्षा, पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, आगरा, बरेली, सीडीओ इलाहाबाद, एसपी मथुरा, प्रतापगढ़ सहित अन्य विभागीय अधिकारियों से बात करके मामलों के शीघ्र न्यायोचित निस्तारण के लिए कहा गया। कुछ समस्याएं सम्बन्धित मंत्रालयों को निस्तारण के लिए भेजी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *