Home > स्थानीय समाचार > श्रद्धेय अटलजी जन्मदिवस में मिशन ह्यूमन राइट्स एण्ड एन्टी करप्शन ट्रस्ट द्वारा जन जागरूकता अभियान

श्रद्धेय अटलजी जन्मदिवस में मिशन ह्यूमन राइट्स एण्ड एन्टी करप्शन ट्रस्ट द्वारा जन जागरूकता अभियान

लखनऊ । आज हमारे पूर्व प्रधानमन्त्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी के 93 वें जन्मदिवस में मिशन ह्यूमन राइट्स एण्ड एन्टी करप्शन ट्रस्ट द्वारा जन जागरूकता अभियान के ‘‘स्वच्छता से सुशासन की ओर’’ का आयोजन किया गया। आज के इस कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, पर उनके न आने के बावजूद संस्था के समस्त सदस्यों का उत्साह देखते बनता था। नगर निगम के मुख्यालय से सफाई अभियान प्रारम्भ हुआ जो गाँधी मूर्ति जी0पी0ओ0 पार्क तक सदस्यों के साथ-साथ राहगीरों ने भी सफाई अभियान में हिस्सा लिया।
स्वामी सर्वेश जी के नेतृत्व में संजय धवन, अजय कुमार, विनोद पटेल, आशीष त्रिवेदी, के0डी0 शुक्ला, राम शब्द मिश्रा, कुशवाहा जी, हरि सिंह, संतोष कुमार, वीरेन्द्र सिंह, राजकुमार, राकेश कुशवाहा, अमित श्रीवास्तव आदि कई सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अन्त में संस्था के 5 सदस्यों द्वारा श्री राम प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में देहदान की घोषणा पर उन्हें दधीचि रत्न सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। सस्था अध्यक्ष राजीव आहूजा द्वारा कार्यक्रम की शानदार सफलता का श्रेय समस्त संस्था सदस्यों को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *