Home > स्थानीय समाचार > पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर चेशर होम इण्डिया ने मूक बधिर बच्चों, असहाय एवं वृद्धजनों के बीच केक काटा

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर चेशर होम इण्डिया ने मूक बधिर बच्चों, असहाय एवं वृद्धजनों के बीच केक काटा

लखनऊ। चेशर होम इण्डिया लखनऊ द्वारा विश्व पटल पर भारत का मान बढाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मा0 अटल बिहारी बाजपेयी जी का 93 वां जन्मदिन बड़े उल्लास के साथ मनाते हुए चेशायर होम इण्डिया के चेयरमैन जनरल वी.एम. कालिया, सचिव सुधीर हलवासिया, होटल क्लार्क अवध के महाप्रबन्धक कर्नल मांगलिक आदि ने मूक बधिर बच्चों, असहाय एवं वृद्धजनों के बीच केक काटा तथा अटल जी के दीर्घायु होने की कामना की।
चेशर होम के सचिव सुधीर हलवासिया ने कहा कि कांग्रेस ने 60 वर्षों तक देश में राज किया और संसद में 1984 में भाजपा की बहुत कम सीटें आने पर मज़ाक उड़ाया, तब मा0 अटल बिहारी जी ने भविष्यवाणी की थी कि एक दिन आएगा जब देश में भाजपा का राज होगा और पासा ऐसा पलटेगा की यह स्थिति काग्रेंस की होगी। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज यह भविष्यवाणी सच हुई है तथा हम सभी श्रद्धेय अटल जी को शत्-शत नमन करते हैं तथा उनके स्वस्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *