Home > स्थानीय समाचार > सेना अग्निवीर योजना में भर्ती हुए सभी को परमानेंट जाए: श्रीनेत

सेना अग्निवीर योजना में भर्ती हुए सभी को परमानेंट जाए: श्रीनेत

अखिलेश भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे उनका स्वागत है
लखनऊ। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कॉन्फ्रेंस करके केंद्र और प्रदेश की सरकार पर हमला बोला है। सुप्रिया ने कहा सेना भर्ती में अग्नि वीर योजना के तहत जो भर्ती हो रही है उसको को परमानेंट किया जाए। अब तक अग्निवीर भर्ती में डेढ़ लाख बेरोजगार किए गए युवाओं को बहाल किया जाए। सरकार के द्वारा अग्निवीर भर्ती योजना को साजिश के तहत लाया गया है। वहीं यूपी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव के शामिल होने पर सुप्रिया श्रीनेत ने कहा उनका स्वागत है। सभी न्याय योद्धा भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। बीजेपी के 10 साल के कार्यकाल पर कांग्रेस ने ब्लैक पेपर जारी किया। इस दौरान सुप्रिया श्रीनेत ने प्रेस वार्ता कर कहा कि यह अभियान जय जवान की बात करने वाली अग्निवीर योजना के खिलाफ है। मोदी सरकार ने जो अग्निविर योजना लाई है उसमे तमाम खामियां है। साथ ही देश में बेरोजगारी दर बढ़ गई है। राहुल गांधी जो अभियान चला रहे हैं यह उन लोगों के बारे मे है जिनकी देश के सेना में भर्ती करके बाहर कर दिया गया है। यह सेना के पराक्रम के खिलाफ है। हमारी मांग है कि देश के सेना में पुरानी भर्ती प्रक्रिया को फिर से बहाल किया जाए। देश की सेना के 300 पूर्व सैनिकों ने गांव गांव गए और अग्निवीर के बारे मे फीडबैक लिया। इसमें लोगों ने खराब फीडबैक दिया है। कांग्रेस गांव गांव में चौपाल लगाएगी। वहीं 1 जनवरी से 10 तक पूर्व सेना के अधिकारी रोहित चौधरी ने तीन सौ युवाओं के साथ जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने पर रोक लगा दिया गया। लेकिन कर्नल रोहित चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। कांग्रेस 17 से 20 मार्च तक पद यात्रा निकलेगी। यह यात्रा देश के सभी जिलों मे निकलेगी। इसके मध्यम से सेना के साथ किए जा रहे अवमानना के बारे मे रूबरू करवाया जाएगा। सेना के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। अग्नीवीर के दो जवान शहीद हुए हैं। लेकिन उनको बेहतर सरकारी सुविधाएं नहीं मिली। देश के जवान को जो सुविधाएं मिलती हैं वह अग्निवीर के जवान को नहीं मिलती। 4 साल बाद इन अग्निवीर का क्या होगा क्या कभी सोचा है। यह लोग आगे क्या करेंगे? 2023-24 में 10 लाख अभ्यर्थियों ने अग्निवीर के लिए आवेदन किया जबकि पहले करोड़ों लोगों की संख्या रहती थी। देश मे हर घंटे 2 बेरोजगार आत्महत्या करते हैं। देश में हर तीन युवाओं पर सरकारी नौकरी चाहता है। मोदी जी के पास 8 करोड़ की जहाज है। लेकिन 8 मिनट के लिए मणिपुर नहीं जा सकते। इस सरकार के मंत्री का बच्चा विदेश जाएगा पढ़ने के लिए लेकिन देश के अग्नोवीर 4 साल बाद बाहर कर दिया जाएगा। इन अग्निवीर का चार साल बाद क्या होगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *