Home > स्थानीय समाचार > महापौर प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का उदघाटन

महापौर प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का उदघाटन

लखनऊ । लखनऊ नगर निगम की महापौर पद की भाजपा प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का उदघाटन आज पूरे विधि-विधान के साथ महानगर स्थित माउंट कार्मल स्कूल के पास संस्कार भवन में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राज्य के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा के पास संगठन के प्रति समर्पण व निष्ठा का भाव रखकर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की बड़ी पूंजी है। पार्टी कार्यकर्ताओं के संघर्ष व मेहनत की वजह से ही हम लोकसभा व विधानसभा के चुनावों में ऐतिहासिक विजय का परचम लहरा चुके हैं। उन्होंने महापौर पद की प्रत्याश्ी संयुक्ता भाटिया की ऐतिहासिक मतों से विजयी होने का भरोसा जताते हुये कहा कि जिस उत्साह के साथ पार्टी कार्यकर्ता लखनऊ नगर निगम के चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं उससे यह लगने लगा है कि हम रिकार्ड मतों के अंतर से अपने प्रत्याशियों को जिताकर नगर निगम भेजेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमा अवस्थी के पुत्र सिद्धार्थ अवस्थी ने उदघाटन कार्यक्रम में पाहुवच कर अपना समर्थन भाजपा प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया को दिया और जनता से अपील की कि वे भाजपा को जिताकर भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाये।  सिद्धार्थ अवस्थी ने कहा मेरा विरोध परिवार का विरोध नही बल्कि विचारधारा की लड़ाई है। उन्होंने कहा देश का भविष्य मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित है। पार्टी प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया कि वे पूरे मनोयोग से दिन रात एक करके चुनाव प्रचार में जुटे हुये हैं। उन्होंने कहा मेरी जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत होगी। श्रीमती भाटिया ने भरोसा दिलाया कि महापौर के रूप में वे राजधानी लखनऊ के चहुमुखी विकास जैसे सड़क, बिजली, पानी की बेहतर व्यवस्था, पार्कों का सौन्दर्यीकरण नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये काम करेंगी। वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद लालजी टण्डन ने कहा कि निकाय चुनावों को पार्टी कार्यकर्ता एक बार फिर से चुनौती के रूप में स्वीकार करें। उन्होंने कहा कि जिस तरह कार्यकर्ताओं ने लोकसभा व विधानसभा के चुनावों में योजनापूर्वक कार्य करके विपक्षियों को मात देकर पार्टी की विजय का परचम लहराया वैसे ही नगर निगम के चुनावों में भी हमे करना होगा। उन्होंने कहा कि हर घर भाजपा का घर और हर वोट भाजपा का वोट का लक्ष्य लेकर कार्यकर्ता प्रचार में जुटें प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का जाल नीचे तक फैला हुआ है। ऐसी ताकत हमारे विपक्षियों के पास नही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में अपील की है कि एक-एक घर का दरवाजा खटखटाकर जनता को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराये और उनका भरोसा जीतकर पार्टी के पक्ष में मतदान कराये। पार्टी प्रत्याशियांे के विजय संकल्प के साथ राष्ट्रवादी ताकतों को मजबूत करने के लिये पार्टी कार्यकर्ता कृतसंकल्पित होकर विजय चुनाव के अभियान में जुट जायें महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ जिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्चा भरा है उन सभी प्रत्याशियों ने नगर निगम से पर्चा पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में वापस ले लिया है और पार्टी के प्रति आस्था रखते हुये भाजपा के लिये काम करना शुरू कर दिया है तथा महापौर प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया और सभी पार्षदों को भारी मतों से विजय दिलाने का लक्ष्य रखा है। इसके पूर्व पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं लखनऊ नगर निगम चुनाव के प्रभारी अशोक कटारिया ने उदघाटन समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो पार्टी के प्रति समर्पित व निष्ठा के साथ काम करने वाले कार्यकर्ताओं का हमेशा से ही सम्मान करता रहा है। उन्होंने संयुक्ता भाटिया को पार्टी कार्यकर्ताओं की सर्वसम्मति से चयनित उम्मीदवार बताते हुये कहाकि श्रीमती भाटिया के कृतित्व व उनके परिवार का संगठन के प्रति समर्पण भाव से हम सब भली भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि मोदी योगी के सफल नेतृत्व वाली जोड़ी के दम पर देश व प्रदेश को प्रगति के पथ पर लगातार आगे ले जा रहे |
हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरी लगन के साथ चुनाव में जुटने का आग्रह करते हुये कहा कि पार्टी की ऐतिहासिक विजय ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मंत्री एंव नगर निगम चुनाव के सह प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला, लखनऊ महानगर के प्रभारी शेषनारायण मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन गोपाल जी, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष मनोहर सिंह, महामंत्री पुष्कर शुक्ला, मीडिया प्रभारी आनंद द्विवेदी, रंजना द्विवेदी, डा. श्वेता सिंह, प्रो. शीला मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री, पुष्पलता अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष विवेक तोमर, सुनील मिश्रा, अनुराग मिश्रा अन्नू, हरसरनलाल गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, नाकनचन्द्र लखमानी राहुल राज रस्तोगी, अमित
गुप्ता सहमीडिया प्रभारी श्यामजीत सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *