Home > स्थानीय समाचार > सपा सरंक्षक मुलायम की सेहत में सुधार

सपा सरंक्षक मुलायम की सेहत में सुधार

लखनऊ,  (वेबवार्ता)। पूर्व रक्षा मंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की सेहत में अब सुधार हो रहा है। मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने मंगलवार को बताया कि 80 वर्षीय मुलायम की तबियत में सुधार हो रहा है, अब वह पहले से काफी बेहतर है। यादव शुक्रवार को मूत्र नली में संक्रमण की शिकायत के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। उनको कोविड 19 रिपोर्ट निगेटिव आयी थी। कपूर ने रविवार को बताया था कि चूंकि मूत्र नली में संक्रमण का असर मुलायम के गुर्दों तक पहुंचा है लिहाजा चीजें ठीक होने के बाद ही उन्हें छुट्टी दी जाएगी। फिलहाल उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *