Home > स्थानीय समाचार > सपा-बसपा और कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा जॉइन की

सपा-बसपा और कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा जॉइन की

लखनऊ । आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा में विपक्षी दलों के नेताओं के जॉइनिंग का सिलसिला शुरू हो गया है। आज लखनऊ में स्थित भाजपा कार्यालय में सपा के साथ ही प्रदेश के कई अलग-अलग संगठनों के बड़े नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में जॉइनिंग प्रक्रिया पूरी हुई। सपा के पूर्व विधायक कमलेश चंद्र दिवाकर, सपा के पूर्व विधायक प्रकाश कुशवाहा, सपा के सुमेरपुर ब्लॉक प्रमुख जनाराम यादव, सपा के कानपुर के जिला पंचायत सदस्य राजू दिवाकर, सपा के अंबेडकरनगर के राष्ट्रीय महासचिव राजेश पूरी, सपा के प्रधान संजय सिंह चौहान के साथ ही जिला अधिवक्ता संघ बांदा के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार दुबे, अधिवक्ता संघ के 15 से ज्यादा लोगों ने भाजपा जॉइन की। बसपा से पूर्व सांसद अशोक त्रिपाठी, पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि, पूर्व एमएलसी अनिल कुमार चंद्रमणि राय, प्रदेश उपाध्यक्ष, सपा अनूप कुमार सिंह, पूर्व विधायक के बेटे सपा सरकार में मंत्री रहे राजेन्द्र राणा की बेटी प्रियम्वदा राणा ने भाजपा का दामन थामा। पिछले दिनों सपा के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली इलाहाबाद विवि छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष और इलाहाबाद वेस्ट से सपा प्रत्याशी रहीं रिचा सिंह भाजपा जॉइन की। 2022 में सपा जॉइन करने वाले कर्मचारी नेता हरिकिशोर तिवारी भी भाजपाई हुए। कांग्रेस नेता उदित राज के भाई पूर्व विधायक मिर्जापुर कलीचरण सोनकर ने भाजपा जॉइन की। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा सपा हो, बसपा हो, कांग्रेस हो… सब जगह भगदड़ की स्थित है। सब भाजपा जॉइन करना चाहते हैं। आज जितने भी भाजपा जॉइन कर रहे हैं, उनका अभिनंदन है। 2024 में एक बार फिर भाजपा जीतने जा रही है। 2024 का चुनाव 5 साल का चुनाव नहीं, यह देश को 100 साल आगे ले जाने वाला चुनाव है। राहुल गांधी का नशा पहले ही अमेठी की जनता ने उतार दिया था, अब रायबरेली की जनता भी उतार देगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा भाजपा का कारवां लगातार बढ़ रहा है। आज धर्म सम्प्रदाय को पीछे छोड़ देश के विकास के लिए लोग मोदी के साथ हैं। सपा अध्यक्ष ने चुपचाप जाकर कोरोना का वैक्सीन लगवाया था। बाहर कहते रहे कि भाजपा का वैक्सीन है। आज जो भी जॉइन कर रहे हैं, उनकी जिम्मेदारी है कि मोदी के कारवां को बढ़ाने का काम करेंगे। एक-एक वोट भाजपा को दिलाने का काम हम सभी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *