Home > स्थानीय समाचार > बाढ़ राहत सामग्री वाहनों को अपर मुख्य सचिव ने झण्डी दिखाकर रवाना किया

बाढ़ राहत सामग्री वाहनों को अपर मुख्य सचिव ने झण्डी दिखाकर रवाना किया

अवध की आवाज

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव व राज्यपाल ने बाढ़ से प्रभावित प्रदेश के 8 जिलों में बाढ़ पीड़ितों में वितरण हेतु राहत सामग्री से युक्त 8 वाहनों को राजभवन से झण्डी दिखाकर मंगलवार को रवाना किया। इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश राज्य शाखा द्वारा वर्तमान में बाढ़ से प्रभावित प्रदेश के 20 जिलों में राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सोसाइटी की महासचिव डा0 हिमाबिन्दु नायक ने अल्प कार्यकाल में जनमानस तक रेडक्रास के माध्यम से राहत सामग्री व सहायता पहुंचाने का जो कार्य किया है वह प्रशंसनीय है। प्रथम चरण में प्रदेश के कुल 8 जिलों सीतापुर, देवरिया, लखीमपुर, बस्ती, आजमगढ़, बलिया, फैजाबाद व गोण्डा में राहत सामग्री भेजी जा रही है। राहत सामग्री में मास्क 1000, एसार्टेड क्लाथ 200, किचन सेट 75, तारपोलिन 100, मच्छरदानी 100, प्लास्टिक बाल्टी 100, जेन्टस धोती 50, काटन कम्बल 50, साड़ी 25 हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *