लखनऊ। राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के द्वारा 26 जनवरी को लाल किले में किसान आन्दोलन की आड़ में हुये हिंसक उपद्रव में घायल दिल्ली पुलिस के जवानों के सम्मान में भेजे गये। सम्मान चिन्ह एवं सुखे मेवे, फल इत्यादि को दिल्ली पुलिस द्वारा घायल पुलिस कर्मियों में वितरण कर राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन का आभार व्यक्त किया गया। राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन को भेजे गये आभार पत्र में दिल्ली पुलिस के उपायुक्त पुलिस वेलफेयर आसिफ मोहम्मद अली ने कहा कि राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन द्वारा भेजी गयी सामग्री को सभी घायल पुलिस कर्मियों में वितरण किया गया। दिल्ली पुलिस के उपायुक्त पुलिस वेलफेयर ने समस्त दिल्ली पुलिस परिवार की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए यह आशा व्यक्त की है कि भविष्य में भी इसी प्रकार पुलिस कर्मियों का सम्मान एवं सहयोग राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन द्वारा प्राप्त होता रहेगा।
Home > स्थानीय समाचार > सम्मान चिन्ह एवं सुखे मेवे, फल इत्यादि को दिल्ली पुलिस द्वारा घायल पुलिस कर्मियों में वितरण