Home > स्थानीय समाचार > मांगो को लेकर सफाई कर्मचारी आंदोलित

मांगो को लेकर सफाई कर्मचारी आंदोलित

भर्ती और वेतन की है मांग
लखनऊ। राजधानी में लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय पर बुधवार को सैकड़ों की तादाद में उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। महामंत्री जगदीश प्रसाद वाल्मीकी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए बताया कि नगर स्थानीय निकायों में 35774 पदों पर भर्ती बहाल नहीं की जा रही है। सफाई कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि इन पदों पर नियुक्ति बहाल की जाए। वहीं निकाय में कार्य कर रहे नियमित नियमित एवं संविदा कर्मचारियों को पिछले 4 माह से उनका वेतन नहीं मिला है। वेतन की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से सफाई कर्मचारी प्रदर्शन पर है। सफाई कर्मचारी संघ ने कहा कि अगर उनकी मांगों पर जल्दी सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो वह सब 27 अक्टूबर को गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन कर विधानसभा का घेराव करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *