Home > पश्चिम उ० प्र० > अलीगढ़ > प्रदेश के युवा ही जिताएंगे लोकसभा चुनाव–सुभाष यदुवंश

प्रदेश के युवा ही जिताएंगे लोकसभा चुनाव–सुभाष यदुवंश

ब्रज क्षेत्र के जिला अलीगढ़ भाजयुमो की क्षेत्रीय कार्ययोजना की बैठक सम्पन्न
कमल कप क्रिकेट प्रतियोगिता, नेशन विथ नमो, नमो वालेंटियर व कमल युवा महोत्सव जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करेगी भाजयुमो
लखनऊ/अलीगढ़ | ब्रज क्षेत्र का अलीगढ़ जनपद में भाजयुमो के क्षेत्रीय कार्ययोजना की बैठक अयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का उद्बोधन और नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने कहा कि अब युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरी तन्मयता के साथ सभी कार्यक्रमों के लिए जुट जाएं, जिससे हमें हमारे अगले लक्ष्य की प्राप्ति हो सके। कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रम की विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कमल कप क्रिकेट प्रतियोगिता, नेशन विथ नमो, नमो वालेंटियर व कमल युवा महोत्सव जैसे आदि प्रमुख कार्यक्रम हैं। जो जल्द ही उत्तरप्रदेश सहित पूरे देश में भी प्रारम्भ होंगे।
साथ ही प्रदेश अध्यक्ष यदुवंश ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हमें अपने भाजपा को भाजपा से ही प्रतिस्पर्धा करके इस बार उत्तर प्रदेश में फिर सारी सीटे जीतकर दिखानी है। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन ब्रज क्षेत्र के भाजयुमो क्षेत्रीय महामंत्री अभिषेक उर्फ गोपाल शर्मा ने किया कार्यक्रम का वित्त लिया कार्यक्रमों में आये हुए पदाधिकारी का स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम के आयोजन के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ल ने बताया कि इस क्षेत्रीय बैठक में मंच में मुख्य रूप से ब्रज क्षेत्र के भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष गौतम , भाजयुमो प्रदेश महामंत्री कमलेश मिश्रा कार्यक्रम का समापन करते हुए सभी का उत्साह भरते हुए पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया | भाजयुमो प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल,भाजयुमो ,प्रदेश उपाध्यक्ष शिववीर भदोरिया प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी प्रदेश मंत्री केके गौतम ,प्रदेश मंत्री पुरुशार्थ सिंह ,प्रदेश मंत्री जवाहर लाल ,प्रदेश मंत्री रोहन त्यागी भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राहुल शर्मा प्रदेश सयोंजक अंकुर राणा, प्रदेश सह संयोजक सन्तोष जयसवाल और आए हुए ब्रज क्षेत्र और जिले के पदाधिकारी मुख्य रूप से बैठक में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *