Home > स्थानीय समाचार > सी.एम.एस. शिक्षकों की ‘क्लीन इण्डिया – ग्रीन इण्डिया’

सी.एम.एस. शिक्षकों की ‘क्लीन इण्डिया – ग्रीन इण्डिया’

प्रभात फेरी 2 अक्टूबर को उप-मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य झंडी दिखाकर रवाना करेंगे प्रभात फेरी
लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के लगभग 4000 हजार शिक्षक-शिक्षिकाएं व कार्यकर्ता 2 अक्टूबर, सोमवार को प्रात 7.00 बजे से गोमती नगर विस्तार स्थित मकदूमपुर पुलिस चैकी से सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) आॅडिटोरियम तक विशाल ‘क्लीन इण्डिया – ग्रीन इण्डिया’ प्रभात फेरी निकाल रहे हैं। प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य झंडी दिखाकर सी.एम.एस. शिक्षकों की प्रभात फेरी को रवाना करेंगे। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस विशाल प्रभात फेरी के माध्यम से सी.एम.एस. शिक्षक स्वच्छता का अलख जगायेंगे एवं राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के विचारों को पूरे विश्व में प्रवाहित करेंगे। प्रभात फेरी का नेतृत्व सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी व डा. (श्रीमती) भारती गाँधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन एवं सी.एम.एस. के डायरेक्टर आॅफ स्ट्रेटजी, श्री रोशन गाँधी फाॅरूही द्वारा किया जायेगा जबकि सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पस की प्रधानाचार्याओं समेत बहुत बड़ी संख्या में साहित्यकार, पत्रकार, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी व अन्य प्रबुद्ध जन आदि अपनी भागीदारी दर्ज करायेंगे। शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) आॅडिटोरियम पहुँचकर सी.एम.एस. शिक्षकों की प्रभात फेरी ‘स्वच्छ भारत अभियान समारोह’ में परिवर्तित हो जायेगी, जहाँ बड़े उल्लास व उमंग से राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के जन्मदिन को स्वच्छ भारत अभियान के रूप में मनाया जायेगा। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे एवं अपने सारगर्भित विचारों से जन-मानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। समारोह में विभिन्न शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा महात्मा गाँधी के ‘स्वच्छता संदेश’ को प्रवाहित किया जायेगा व बापू के व्यक्तित्व व कृतित्व पर अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *