लखनऊ। केजीएमयू में इलाज कराने आए परिवारीजनों की मासूम बेटी परिसर से लापता हो गई। परिवारीजनों की सूचना पर पुलिस वालों ने तेजी दिखाते हुए चार घंटे में मासूम को तलाश लिया। फिर परिवारीजनों के सुपुर्द किया। शताब्दी अस्पताल के पास मिली बलिया निवासी बलराम पटेल अपनी पत्नी का इलाज केजीएमयू में करा रहे हैं। शनिवार को वह केजीएमयू में पत्नी का इलाज करा रहे थे। बलराम शौचालय गए थे। इसी बीच उनकी बेटी अंतिमा पटेल (पांच) लापता हो गई। उन्होंने काफी तलाश की। फिर केजीएमयू पुलिस चैकी पहुंचे। जहां पर चैकी प्रभारी रमापति सिंह को सूचना दी। पूरा हुलिया बताया। चैकी इंचार्ज के निर्देश पर दरोगा हिमाचल सिंह, कांस्टेबल अजय सहरावत ने बाइक से अंतिमा की तलाश शुरू कर दी। दरोगा हिमाचल ने बताया कि अंतिमा शताब्दी अस्पताल के पास एक महिला के साथ मिली। महिला भी बच्ची के परिवारीजनों को तलाश रही थी। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस वालों ने अंतिमा को तलाशकर उसके पिता के सुपुर्द किया।