Home > स्थानीय समाचार > पीलीभीत पहुंचे मोदी,विपक्ष को जमकर कोसा

पीलीभीत पहुंचे मोदी,विपक्ष को जमकर कोसा

दुनिया में बज रहा भारत का डंका-मोदी
भारत के लिए कुछ भी असंभव नहीं
कांग्रेस का घोषणापत्र मुस्लिम लीग का घोषणापत्र
प्रधानमंत्री ने नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं
भाजपा सरकार ने कम की गन्ना किसानों की परेशानी
चंद्रयान ने चांद पर फहराया तिरंगा
भारत ग्लोबल पावर बनने की ओर अग्रसर : योगी
लखनऊ। पीएम नरेंद्र मोदी आज पहुंचे पीलीभीत, विपक्ष को जमकर कोसा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भगवान श्रीराम का घोर अपमान किया है।प्रधानमंत्री ने कहा कि पीलीभीत की धरती पर माता यशवंतरी देवी का आशीर्वाद है। आदि गंगा मां गोमती का उदगम स्थल है। आज नवरात्रि के पहले दिन मैं देश को ये भी याद दिला रहा हूं कि कैसे इंडी गठबंधन ने शक्ति को खत्म करने की सौगंध खाई है।आज देश में जिस शक्ति की पूजा हो रही है, उस शक्ति का कांग्रेस ने घोर अपमान किया है। जिस शक्ति के आगे हम शीश झुकाते हैं, उस शक्ति को उखाड़ फेंकने की बात ये कांग्रेस के नेता कर रहे हैं।विपक्षी गठबंधन श्इंडियाश्पर पीएम मोदी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का आमंत्रण ठुकराकर इन लोगों ने भगवान श्रीराम का अपमान किया है। विपक्ष के जो लोग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे, उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। कांग्रेस का घोषणापत्र मुस्लिम लीग का घोषणापत्र लग रहा है। सपा व कांग्रेस सीएए का विरोध कर रही है। विपक्षी गठबंधन भारत को बांटने की साजिश में जुटा है।प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और सपा के राज में गन्ना किसानों को कैसे अपने ही पैसे के लिए तरसाया जाता है। यह आपसे अच्छा कौन जानता है। भाजपा सरकार ने गन्ना किसानों की परेशानी को कम करने के लिए काम किया है। कई चीनी मिलें खुलीं है, कई का विस्तार हुआ है और ये काम लगातार किया जा रहा है। यह क्षेत्र खेती किसानी के लिए जाना जाता है। 10 वर्ष पहले किसानों की क्या हालत थी? यूरिया की कालाबाजारी होती थी। किसानों पर लाठीचार्ज होता था। आज यूरिया पर्याप्त मात्रा में है। यूरिया की बोरी दुनिया में तीन हजार रुपये में मिलती है लेकिन हमारी सरकार तीन सौ रुपये से कम में देती है। किसानों कोसम्मान निधि मिल रही है। किसानों के बैंक खातों में 70 करोड़ हजार रुपये मोदी सरकार नेपहुंचाया है। 850 करोड़ रुपये पीलीभीत के किसानों के बैंक खातों में पहुंचे हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया की मुश्किलों के बीच भारत आज दिखा रहा है कि उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। कभी कांग्रेस सरकारें दुनिया से मदद मांगती थीं लेकिन कोरोना के महासंकट में भारत ने पूरी दुनिया में दवाइयां और वैक्सीन भेजी। दुनिया में कहीं भी युद्ध का संकट आया, हमने एक-एक को सुरक्षित निकाला है।मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। यह आपके वोट की ताकत है। आपके वोट से मजबूत सरकार बनी है। भाजपा सरकार ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत किसी से कम नहीं है। जब नीयत सही होती है। हौसले बुलंद होते हैं तो नतीजे भी सही मिलते हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि हम लोग विकसित भारत के संकल्प पर काम कर रहे हैं। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई आर्थिक ताकत बना है। हमारे चंद्रयान ने चांद पर तिरंगा फहराया। भारत में आयोजित जी-20 की पूरी दुनिया में प्रशंसा हुई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता की जय के साथ संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने देशवासियों को नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि आज से चौत्र नवरात्रि भी शुरू हो गई है। देशभर में शक्ति उपासना की धूम मची है। हर कोई भक्ति में डूबा हुआ है, शक्ति उपासना में जुटा हुआ है। कुछ ही दिन में बैसाखी आने वाली है, मैं आपको बैसाखी की शुभकामनाएं देता हूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में ही समय से गन्ना मूल्य का भुगतान हो रहा है। मुख्यमंत्री ने फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार का नारा दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई सोचता था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संभव हुआ है। आज यहां सुरक्षा है तो समृद्धि भी है। आजीविका है तो आस्था का सम्मान भी हो रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि स्वतंत्र भारत एक ग्लोबल पावर बनने की ओर अग्रसर है। कहा कि गुरुनानक देव का जन्म जिस भूमि पर हुआ, उस करतार पुर कॉरिडोर का निर्माण मोदी के नेतृत्व में हुआ।मुख्यमंत्री ने कहा कि आदि गंगा गोमती के उद्गम स्थल पीलीभीत में वासंतिक नवरात्र के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री का स्वागत है। नवरात्र की सभी को शुभकामनाएं देता हूं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भूपेंद्र चौधरी ने बांसुरी भेंट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। जितिन प्रसाद और छत्रपाल गंगवार ने पुष्प गुच्छ भेंट किया। महिला मंडली ने चुनरी ओढ़ाई।भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मंत्री बीएल वर्मा, सांसद संतोष गंगवार का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मोदी के नाम की दुनिया में धूम है।जिले के सांसद वरुण गांधी की पीलीभीत से दूरी बरकरार है। वह प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी सभा में नहीं पहुंचे। इससे पहले वह प्रबुद्ध सम्मेलन में भी शामिल नहीं हुए थे। प्रबुद्ध सम्मेलन को मुख्यमंत्री ने संबोधित किया था। बरेली के सांसद संतोष गंगवार ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनता से समर्थन की अपील की। हालांकि उन्होंने किसी भी प्रत्याशी का नाम नहीं लिया। इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने जनसभा को संबोधित किया।बरेली से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने अपने सजातीय बंधुओं से जितिन प्रसाद को जिताने की अपील की। बोले, कहा जा रहा कि कुर्मी समाज किसी दूसरे को समर्थन करेगा, लेकिन मेरा भरोसा है कि लोग जातिवाद में न फंसकर भाजपा को जिताएंगे। राज्यमंत्री संजय गंगवार ने सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को राम लक्ष्मण बताया। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। सपा मुखिया अयोध्या में जाने पर संकोच करते हैं, जबकि दूसरी जगह जाकर फूल चढ़ाते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी सभा के मंच पर पहुंच गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी प्रत्याशियों ने उनका स्वागत किया।
प्रधानमंत्री की सभा में काले कपड़े पहनकर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों को प्रवेश नहीं दिया गया। उन्हें सभा स्थल से बाहर ही रोक दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *