Home > पश्चिम उ० प्र० > बाँदा > नेशन विद नमो युवा संवाद–सुभाष यदुवंश के साथ

नेशन विद नमो युवा संवाद–सुभाष यदुवंश के साथ

सुभाष यदुवंश ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राम बरन यादव के घर भोजन किया
लखनऊ/चित्रकूट | भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश जी आज युवा संवाद कार्यक्रम में श्री राम भद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय चित्रकूट में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सुभाष यदुवंश जी का चित्रकूट में मुरका, बरगढ़, भोरी, रानीपुर भट्ट सहित दर्जनों स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत में क्षेत्रीय एवं जिला के पदाधिकारियों ने के जगहों पर सुभाष यदुवंश जी का जोरदार स्वागत भी किया। सुभाष यदुवंश ने सम्बोधन में कहा कि देश की जनता एक बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। शिक्षित युवा चाहते हैं कि देश को नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व एक बार फिर मिले। इसके लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा एक अनोखा पहल कर रही है। वह युवाओं को जोड़ रहे हैं। स्टार्टअप, इन्क्यूबेटर और कौशल विकास जैसे कार्यक्रम युवाओं के बारे में समझा रही है और उसी युवा शक्ति के बूते मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने में जुटी है।भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अपने नेशन विद नमो युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुभाष यदुवंश ने राष्ट्रगान से की। उसके बाद मुख्य अतिथि ने बताया कि नेशन विद नमो BJYM की एक ऐसी पहल है जिसका उद्देश्य भारत के शिक्षित युवाओं का एक ऐसा नेटवर्क बनाना है जो नरेन्द्र मोदी को 2019 में दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपना योगदान करना चाहते हैं। नेशन विद नमो से जुड़ने के लिए सुभाष यदुवंश ने युवाओं को 8000780007 पर मिस्ड कॉल करने के लिए एवं www-nationwithnamo.com पर लोगों को रजिस्टर करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को अपना फ़ोन निकालकर उसी समय मिस्ड कॉल देने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि कॉलेज के छात्र नेशन विद नमो के वालंटियर बनकर युवा मोर्चा और भाजपा से जुड़ सकते हैं एवं नेशन विद नमो के कैंपस एम्बेसडर बनकर भाजपा के चुनावी अभियानों में अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। सुभाष यदुवंश जी ने वहां उपस्थित युवाओं को नेशन विद नमो की वेबसाइट पर जाकर अपना ‘पहला वोट मोदी को’ देने के लिए भी प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने संवाद को इंटरैक्टिव बनाते हुए कॉलेज के छात्रों के कुछ प्रश्नों का उत्तर दिया। उन्होंने युवाओं के रोज़गार को ध्यान में रखते हुए विस्तार में स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा योजना, डिजिटल इंडिया, कौशल विकास योजना के बारे में बताया, और ये भी बताया की जो युवा राजनीती में रूचि रखते हैं किन्तु पढाई के साथ राजनीति में कोई सहयोग नहीं दे पाते, वे लोग हमारे नेशन विथ नमो कैंपेन के साथ जुड़कर सहयोग दे सकते हैं। कार्यक्रम में 300 से अधिक कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित रहे। सुभाष यदुवंश ने विस्तार में मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताया और युवाओं को एक वोट का महत्त्व बताते हुए सभी छात्रों से वोट अपील करवाई और वालंटियर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विपक्ष के समय में जो घोटाले हुए थे उसके बारे में अपने विचार प्रकट किये। उन्होंने स्पष्ट किया की सिर्फ सरकारी नौकरियों की वृद्धि से देश का विकास नहीं होगा बल्कि देश में जो युवा खुद का व्यवसाय करते हैं, जिनकी सहायता के लिए कॉलेज में स्टार्टअप इन्क्युबेटर्स का निर्माण हुआ। इतनी सारी युवाओं के विकास के लिए जो योजना बनी, इनसे देश का विकास होगा, जब हमारा युवा नौकरी पाने की नहीं बल्कि नौकरी देने की बात करेगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता राम बरन यादव के घर जाके युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया। राम बरन यादव ने कहा कि हमारे बीच के कार्यकर्ता को भाजपा ने इतने महत्वपूर्ण पद का दायित्व देके समाज का सम्मान बढ़ाया है ।भाजपा ऐसी पार्टी है जहां सभी को मौका मिलता है। मेरे घर आके जमीन पर भोजन करके हमे अध्यक्ष ने अपनेपन का एहसास कराया। सुभाष यदुवंश ने कहा कि चित्रकूट प्रवास के दौरान राम बरन यादव भाजपा कार्यकर्ता ने फ़ोन पर कहाँ कि भोजन हमारे ही घर रहेगा जिसे सहर्ष शिवकार कर लिया । भाजपा ऐसी पार्टी है जो सबको सपना देखने की ताकत देती है ।यहां पर कार्यकर्ता कुछ भी बन सकता है।भाजपा में परिवारवाद ना होके काम करने वालो को महत्व मिलता है।भाजयुमो प्रदेश के मंत्री क्रिकेट कप के प्रदेश संयोजक पुरुषार्थ सिंह ने कहा कि कल से क्रिकेट कप का शुभारंभ होगा जिसमें मुख्य रूप से मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश जी लखनऊ महानगर में उद्घाटन करेंगे उसके साथ साथ पूरे प्रदेश के 94 संघात्मक जिलों में उद्घाटन होगा मुख्य अतिथि के तौर पर भाजयुमो के प्रदेश और क्षेत्र के पदाधिकारी जिलों में उपस्थित रहेंगे
भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ल ने यह जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय और प्रदेश के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे,प्रदेश उपाध्यक्ष शिवबीर भदवारिया,अजीत गुप्ता,प्रदेश मंत्री प्रमोद विश्वकर्मा,प्रदेश संयोजक अनुभव द्विवेदी संतोष जैसवाल,सचिन अवस्थी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमन शुक्ला समेत चित्रकूट के जिला अध्यक्ष भाजपा चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ,जिलाध्यक्ष भाजयुमो मनोज कुशवाहा जी समेत क्षेत्रीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *