Home > स्थानीय समाचार > मेयर संयुक्ता भाटिया ने नगर निगम मुख्यालय पर लोक मंगल दिवस पर नगर निगम से संबंधित जन समस्याओं को सुना

मेयर संयुक्ता भाटिया ने नगर निगम मुख्यालय पर लोक मंगल दिवस पर नगर निगम से संबंधित जन समस्याओं को सुना

लखनऊ | नववर्ष 2019 प्रारम्भ के सुअवसर पर माननीया महापौर जी श्रीमती संयुक्ता भाटिया एवं नगर आयुक्त डाॅ. इन्द्रमणि त्रिपाठी जी द्वारा नगर निगम मुख्यालय में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर आने वाले समय में किए जाने वाले कार्यो के संबंध में अपना उद्बोधन किया गया। इस कार्यक्रम में मा. महापौर जी एवं नगर आयुक्त महोदय द्वारा नगर निगम लखनऊ की नववर्ष की डायरी-2019 तथा दूरभाष निर्देशिका का लोकार्पण किया गया। इस बैठक में निर्माण व आर.आर. विभाग के मुख्य अभियंता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त जोनल अधिकारी, कर अधीक्षक, समस्त सफाई निरीक्षक तथा मे. ईकोग्रीन के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। समस्त उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 की पुस्तिका उपलब्ध करायी गयी।मा. महापौर जी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि लखनऊ शहर को स्वच्छ रखना हमारा सर्वोपरि लक्ष्य है। लखनऊ नगर निगम स्वच्छता रैंकिंग वर्ष 2017 में 269 तथा वर्ष 2018 में 115 वें स्थान पर था। इस वर्ष भी लखनऊ में स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 के माध्यम से रैंकिंग का कार्य भारत सरकार द्वारा कराया जा रहा है। यह सर्वेक्षण 4 जनवरी, 2019 से प्रारम्भ होगा। इस वर्ष लखनऊ नगर को प्रथम रैंकिंग पर लाये जाने का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिए पूर्ण प्रयास किये जायेगे। महापौर महोदया द्वारा बताया गया कि लोक मंगल दिवस के आयोजन को 10 माह पूर्ण हो चुके है। इस आयोजन के माध्यम से नागरिको की शिकायतों को सुनने व उनसे सीधे संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ है। लगभग शत-प्रतिशत शिकायतो का निस्तारण किया गया है। प्राप्त शिकायतो में अधिकतर शिकायते स्वच्छता से सम्बन्धित रहीं है जिनको निस्तारित कराया गया है। लोक मंगल दिवस के सफल संचालन के एक वर्ष पूर्ण होने पर एक कार्यक्रम आयोजित कर मा. मुख्यमंत्री जी को भी आमंत्रित किया जायेगा जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जायेगा।
महापौर महोदया द्वारा शीत ऋतु की रात्रि में बेघरो को रैन बसेरा में पहुँचाने के कार्यो के लिए विशेष धन्यवाद दिया गया और बताया गया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा भी इस कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी है। इस कार्य के लिए सभी जोनल अधिकारियों की प्रशंसा की गयी और कहा गया कि सभी जोनल अधिकारी इसके लिए बधाई के पात्र है। नगर आयुक्त डाॅ. इन्द्रमणि त्रिपाठी जी द्वारा बताया गया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 दिनांक 4 जनवरी, 2019 से प्रारम्भ हो रहा है। गत वर्ष का सर्वेक्षण 4000 अंको पर आधारित था जबकि इस बार 5000 अंको पर परीक्षण किया जायेगा। नगर आयुक्त महोदय द्वारा विस्तृत रूप से अंको के वर्गीकरण के संबंध में समस्त अधिकारियों व सफाई निरीक्षको को अवगत कराया गया। बताया गया कि सूखे एवं गीले कूड़े को घर-घर स्तर पर पृथक किया जाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। सूखे एवं गीले कूड़े की व्याख्या करते हुए बताया गया कि जो कूड़ा प्राकृतिक रूप से मिट्टी में गल जाये उसे गीले कूड़े के स्थान पर तथा जो मानव निर्मित पदार्थो से उत्पन्न कूड़ा जो प्राकृतिक रूप से न गले उसे सूखे कूड़े के स्थान पर रखना चाहिए। जोनल अधिकारी, जोन-2, 5 व 6 को विशेष निर्देश दिये गये कि उनके क्षेत्र में काफी संख्या में खाली प्लाटो पर कूड़ा व मलबा एकत्रित है जिससे गंदगी फैल रही है, उन्हें एक अभियान चलाकर साफ कराया जाय। अवगत कराया गया कि सभी 110 वार्डो में सफाई का महाअभियान प्रारम्भ किया जायेगा जिसमें नगर आयुक्त तथा दोनो अपर नगर आयुक्त के नेतृत्व में एक-एक टीम का गठन किया जायेगा। इस टीम द्वारा दिनांक 6 से 26 जनवरी, 2019 तक प्रतिदिन एक-एक वार्ड का निरीक्षण करते हुए समस्त 110 वार्डो का निरीक्षण किया जायेगा। इनमें से एक टीम के साथ मा. महापौर जी द्वारा भी सहभागिता की जायेगी। इन प्रयासो से अवश्य ही स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाकर लखनऊ को रैंकिंग में प्रथम स्थान पर लाया जायेगा। एक माह के अंदर छोटे कूड़ाघरो को समाप्त करने तथा मुख्य बाजारो में दो शिफ्टो में सफाई कार्य कराये जाने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त 31.12.2018 को सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के सम्मान समारोह में मा. महापौर जी एवं नगर आयुक्त सम्मिलित हुए तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बधाई तथा समस्त को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गयी। डायरी-2019 तथा दूरभाष निर्देशिका के ससमय प्रकाशन पर फार्म कीपर श्री राहुल कनौजिया की सराहना की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *