अवध की आवाज
लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया एवं व्यापार मंडल ने पाॅलिटेक्निक चौराहे पर कोरोना योद्धाओ का सम्मान कार्यक्रम किया। लॉकडाउन के दौरान आम जनता के सुख दुख में खड़े होकर उनकी समस्याओं के निदान व उनकी समस्या सरकार तक पहुँचाने के लिए दिन रात अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद मीडिया व पुलिस कर्मियो को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय त्रिपाठी मुन्ना, अरविंद सिंह यादव, कल्पेश द्विवेदी, ममता सिंह(प्रमुख महासचिव), जय श्री शुक्ला, शालिनी, गणेश यादव, नितिन प्रधान, लाल जी शुक्ला, अमन वर्मा, शालिनी पांडे, दीपेश भार्गव, उदय प्रताप मिश्रा मौजूद रहे।