Home > स्थानीय समाचार > अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी ने महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी ने महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर राजधानी पहुंचे। शहर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उनका अमौसी एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत भी किया। अमौसी एयरपोर्ट से अमित शाह सीधे समतामूलक चैराहा गोमती नगर पहुंचे। यहां उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय और तमाम नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।अमित शाह ने यहां महात्मा ज्योतिबा राव फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद अमित शाह मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग चले गए। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर अमित शाह भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ मीटिंग कर रहे थे। मीटिंग में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा सहित तमाम कैबिनेट मंत्री और विधायक भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *