Home > मध्य प्रदेश > महिलाओ ने जमकर लगाए ठुमके, नृत्य के साथ गाए सुहाग गीत

महिलाओ ने जमकर लगाए ठुमके, नृत्य के साथ गाए सुहाग गीत

धीरेन्द्र मिश्रा
लखनऊ | इसी का नाम ज़िन्दगी संस्था द्वारा रविवार के दिन करवाचौथ पर महिलाओ के लिए सेलिब्रेशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत संस्था की अध्यक्ष कविता शुक्ला व अनुपमा राग(बॉलीवुड सिंगर), डा0 मधु अग्रवाल ने द्वीप प्रज्जवलित करके किया। इस कार्यक्रम मे करवा के त्योहार को लेकर महिलाओ के अन्दर काफी उत्साह और उमंग दिखाई दिया। कार्यक्रम मे डांस,नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्या शुक्ला, रुचि अग्रवाल व आकांक्षा अवस्थी निर्णायक मंडल में रहीं। इस प्रतियोगिता मे खास बात यह रही कि उम्र का विशेष ध्यान रखते हुए प्रतियोगिता को तीन भागो मे विभाजित किया गया। जिसमे 25 से 40 वर्ष की महिलाओ के लिए एक ग्रुप, 40 से 55 वर्ष की महिलाओ के लिए दूसरा ग्रुप एवं 55 से 75 वर्ष की महिलाओ के लिए तीसरा ग्रुप बनाया गया जिसमे लगभग 70 महिलाओ ने प्रतियोगिता मे हिस्सा लिया। दीप्ती ने धोली तरो पर, मंझरी ने चूड़ी भी जिद पर, भावना श्रीवास्तव ने मेरे ढोलना सुन पर, कंचन ने पान खाए साय्यिओं हमारे गीत पर नृत्य किया तो वहीं पर अनीता शर्मा, रूपाली गुप्ता, नीता शुक्ला, लीना रस्तोगी, और दर्शिखा ने सुहाग के गीत गए। कार्यक्रम में दिव्या शुक्ला, रुचि अग्रवाल, आकांक्षा अवस्थी निर्णायक मंडल में रहीं।
त्योहार से पहले तोहफे पाकर खुश हुई महिलाए, इन्हे मिला सम्मान
सभी तरह की प्रतियोगिताओ मे महिलाओ ने जमकर अपनी प्रतिभा दिखाई जिसमे करवा क्वीन का खिताब- नेहा गुप्ता, माधवी सिंह व कंचन रस्तोगी के नाम रहा। करवा प्रिंसेज मे पूजा पुरी ने, डांस प्रतियोगिता में- शिल्पा, बीनू, वीनू सक्सेना ने और सुहाग गीत मे नीता शुक्ला ने विनर का खिताब अपने नाम किया। तो वही पर माधवी सिंह, रश्मि सिंह, रेनू वर्मा, अम्रिता सिंह, सौम्या रस्तोगी, लीना रस्तोगी, रूची, रेनू गुप्ता के साथ तमाम महिलाओ ने ग्रुप डांस किया। जिस पर संस्था की अध्यक्ष कविता शुक्ला ने बातचीत के दौरान कहा की इस तरह के आयोजनो से महिलाओ को नई ऊर्जा मिलती है और त्योहार को लेकर काफी उमंग भी दिखाई देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *