Home > स्थानीय समाचार > डांडिया डांस कर महिलाओ ने मनाया जश्न, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर किया जागरूक

डांडिया डांस कर महिलाओ ने मनाया जश्न, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर किया जागरूक

धीरेन्द्र मिश्रा

लखनऊ | हैंडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा चिनहट स्थित हिमसिटी फेज-2 में रविवार को डांडिया नृत्य का आयोजन गया जिसमें लगभग 60 महिलाओ और बच्चियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त एवं आत्म निर्भर बनना रहा। ऐसी महिलाए जो अपना जीवन चार दिवारो के बीच गुजार रही हो उनको सबके बीच लाकर जागरूक किया जा सके। संस्था के द्वारा लगातार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आत्मरक्षा के गुण सिखाओ की मुहीम विगत तीन वर्षो से चलाई जा रही है जिसके तहत कई जगह कैंप लगाकर बेटियों एवं महिलाओं को फ्री सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग व उनकी सुरक्षा के लिए बने कानूनो के बारे मे जानकारी दी जाती है। जिससे वह अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ मजबूती से आवाज उठा सके। इस पर संस्था की उपाध्यक्ष ज्योत्सना सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमो से महिलाओ व बेटियो के अन्दर आत्मविश्वास आता है जिससे वह समाज मे अपनी एक अलग पहचान बना सकती है कार्यक्रम मे संध्या श्रीवास्तव, मनोरमा सिंह, मीनू सिंह, गीता यादव, सरोज, शगुन राय, शालिनी पाठक, अंजली, पीहू के साथ तमाम महिलाओ ने हिस्सा लिया जिस पर संस्था के द्वारा गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *