Home > पूर्वी उ०प्र० > महिला को सहकर्मी ने बंधक बनाकर पीटा

महिला को सहकर्मी ने बंधक बनाकर पीटा

लखनऊ। पीजीआई के अंसल सिटी में मजदूरी करने वाली महिला को उसके सहकर्मी अशोक राठौर ने रविवार रात बंधक बनाकर पूरी रात पिटाई की। इसके बाद सुबह अंसल ए-टू चौराहे के पास छोड़कर चला गया। घायल महिला देख राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस दौरान सूचना देने वालों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की भी बात कही। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सरोज के मुताबिक, अशोक के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है। महिला को चिकित्सकीय परीक्षण केे लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, झारखंड निवासी महिला अंसल में रिसिता मलबरी अपार्टमेंट में मजदूरी करती है। उसके दो बच्चे हैं। पति की मौत हो चुकी है। आरोपी और महिला में दोस्ती है। दोनों साथ ही रहते हैं। रविवार शाम युवती अशोक से मिलने गई थी। वहां पर किसी बात पर दोनों में मारपीट हुई। सुबह महिला अंसल ए-टू चौराहे के पास घायल मिलीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *