Home > पूर्वी उ०प्र० > दस साल का बच्चा गायब नाले मे डुबने की आशंका

दस साल का बच्चा गायब नाले मे डुबने की आशंका

सिद्धार्थनगर (बृजेश कुमार पाण्डेय)शोहरतगढ़थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसवा बुर्जुग गांव के बाहर सुरही नाले में 4 लड़के शाम को स्नान करने गये थे, लेकिन 3 लड़कों के घर लौटने के बाद जब चौथा अपने घर नही पहुँचा तो उसके परिजन परेशान हो गये और गांव में उसकी खोजबीन करने लगे। मिली जानकारी के मुताबिक उन 4 लड़कों में बीरेन्द्र पुत्र रामराज मौर्य उम्र करीब 10 वर्ष जब शाम के 6-7 बजे तक घर नहीं आया तो खोजबीन के दौरान उसके पिता को जानकारी मिली की उनका लड़का 3 अन्य के साथ सुरही नाला में नहाने गये तो उनके होश उड़ गये और नाले के किनारे बच्चे का कपड़ा देख कर दंग रहे गये। शक के आधार पर शोहरतगढ़ और ढेंबरूआ पुलिस बच्चे को तलाश रही है और अनहोनी की अशंका में गोताखोर को बुलाये जाने की सूचना है। खैर शोहतरगढ़ थाने के एस.आई. देवानन्द सिंह ने बताया कि पी.ए.सी. के जवान आ गये है तलाश जारी है, गोताखोरो को बुलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार लड़का कक्षा 3 में डा0 भीव राव अम्बेडकर लधु माध्यमिक विद्यालय परसा में पढ़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *