Home > स्थानीय समाचार > लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र विरोधी सरकार को बेदखल करेगी जनता-अंगारा

लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र विरोधी सरकार को बेदखल करेगी जनता-अंगारा

राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल हुए राजद उपाध्यक्ष
लखनऊ। राहुल गांधी मोहब्बत और लगाव के हिमायती हैं और बीजेपी के सर्वराकार अलगाव और नफरत के जनक हैं। हिन्दू मुस्लिम के बीच दूरी पैदाकर सत्ता में बने रहना चाहते हैं। सत्ता के लालची लोगों के झांसे से निकलने की जरूरत है और जनता अब सब समझ चुकी है। फैसला लेगी और इन्हें बेदखल करेगी। यह उदगार व्यक्त करते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रवींद्र कुमार श्रीवास्तव अंगारा ने प्रदेश वासियों एवं देशवासियों से अनुरोध किया है कि 2024 के चुनावों में भाजपा को उत्तर प्रदेश में शिकस्त देकर राहुल गांधी और कांग्रेस को मजबूत करें। संविधान, लोकतंत्र विरोधी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।यह सरकार किसान विरोधी, बेरोजगार विरोधी, राज्य कर्मचारी और मध्यम व्यापारी विरोधी है। इस सरकार के रहते लोगो को उनका हक और उन्हें न्याय मिलना मुश्किल है।यह नवजवानों का शोषण करनेवाली सरकार है।अभी हाल में पुलिस भर्ती का मामला सबने देखा है। यह सरकार धर्म और राम मंदिर का सहारा लेकर चुनाव जीतना चाह रही है, इसलिए सचेत हो जाएं ।देश व प्रदेश को जालिम सरकार से बचाने की जिम्मेदारी निभाने का मौका बनकर आ रहा है लोकसभा का चुनाव, सही फैसला मतदान करके सुना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *