Home > स्थानीय समाचार > एलडीए के उच्चाधिकारियो के संरक्षण में हो रहा प्रवर्तन जोन 1 में सृजन बिहार की अवैध भूमि पर अवैध निर्माण

एलडीए के उच्चाधिकारियो के संरक्षण में हो रहा प्रवर्तन जोन 1 में सृजन बिहार की अवैध भूमि पर अवैध निर्माण

जोनल अधिकारी प्रिया सिंह , जेई सत्यवीर व सहायक अभियंता अवधेश सिंह दे रहे संरक्षण
अवध की आवाज़
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण मुख्यालय से चंद कदम की दूरी पर स्थित अवैध रूप से नियोजित सृजन बिहार कालोनी मे उच्चाधिकारियो के संरक्षण में अवैध भूमि पर खुले आम अवैध निर्माण हो रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि जोनल/विहित अधिकारी प्रिया सिंह , अवर अभियंता सत्यवीर सिंह , सहायक अभियंता अवधेश सिंह उच्चाधिकारियो के दबाव में उक्त अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्यवाही न करके अवैध निर्माण को संरक्षण दे रहे है। उक्त प्रकरण मे 1 जून 2023 को आईजीआरएस पोर्टल पर 40015723038444 शिकायत दर्ज कराने के साथ ही समाचार पत्र में समाचार भी प्रकाशित होने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही की गई और न ही शिकायत का निस्तारण किया गया। संबंध में बताते चलें कि भवन संख्या 97 व 98 सृजन विहार कोलोनी गोमतीनगर प्रवर्तन जोन 1 में अवैध जमीन पर अवैध निर्माण अनवरत बिना किसी रोकटोक के लखनऊ विकास प्राधिकरण के एक उच्चाधिकारी के संरक्षण में चल रहा है। आई जी आर एस पोर्टल पर शिकायत के 26 दिन बाद भी काम नही रोका गया है औऱ न ही उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम अधिनियम 1973 धाराओ के तहत कोई कार्यवाही भी नही गई, वर्तमान अवर अभियंता सत्यवीर सिंह , सहायक अभियंता अवधेश सिंह व जोनल व विहित अधिकारी प्रिया सिंह उक्त अवैध निर्माण पर कोई कार्यवाही नही कर रहे है। आवास एवं शहरी नियोजन अधिनियम 1973 की धाराओं के तहत सीलिंग की कार्यवाही नही की गई है। प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अवैध निर्माणों के मामले में दिए गए सख्त आदेशों के बात भी एलडीए के अधिकारियों द्वारा कार्यवाही न करके सीएम के आदेशों की अधिकारियों द्वारा धज्जियां उड़ाई जा रही है। देखना यह है कि उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण उक्त महत्वपूर्ण विषय पर अपना सख्त रुख अपनाते है या अन्य अधिकारियों की तरह मूक दर्शक बने रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *