Home > स्थानीय समाचार > लक्ष्य हमारा-मोदी दोबारा” नारे के साथ भाजपा युवा मोर्चा के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी- सुभाष यदुवंश

लक्ष्य हमारा-मोदी दोबारा” नारे के साथ भाजपा युवा मोर्चा के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी- सुभाष यदुवंश

विजयलक्ष्य 2019 जैसे युवा मोर्चा के समस्त अभियान भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के नेतृत्व में शुरू
लखनऊ | प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को देश और प्रदेश का हर एक युवा दोबारा प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है। लोकसभा चुनाव 2019 में मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए युवा मोर्चा के ऊपर एक बड़ी चुनौती है जिसके लिए युवा मोर्चा अभियानों को चलाकर युवाओं को अभियानों से जोड़कर मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रेरित करेगी। प्रदेश का हर युवा मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरी मेहनत से कार्य कर रहा है। सुभाष यदुवंश जी ने प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्र, विधानसभा एवं बूथों तक युवाओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाने का कार्य कर रही हैं। विजय लक्ष्य 2019 कार्यक्रम का शुरुआत उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुभाष यदुवंश जी के नेतृत्व में हुआ। विजय लक्ष्य 2019 कार्यक्रम के भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने कहा उत्तर प्रदेश में भाजयुमो ने पहली बार इतना विराट कार्यक्रम 19 यूथ फेस्टिवल अभियान चला रही है । इसमें अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाएगा। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने कहा और पूरे देश के युवा कार्यकर्ताओं को युवा संसद एवं नमो वालेंटियर द्वारा भी युवाओ को जोड़ा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा युवा है और इस बार फिर युवाओं ने ठान लिया है कि एक बार फिर देश की बागडोर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथ मे देनी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश जी ने नेशन विद नमो वालेंटियर के द्वारा नमो ऐप्प के जरिये नए युवाओं को जोड़ने का कार्य भी किया जिसमें अधिक से अधिक युवाओं ने इसमें भाग लिया। भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनाव अभियान की तैयारियों को विजय लक्ष्य 2019 का नाम दिया है | इस अभियान में भाजपा के सभी प्रकोष्ठ सभी मोर्चों को अलग-अलग अभियान दिए गए हैं इस अभियान का ब्लूप्रिंट भाजपा की राष्ट्रीय परिषद जो 11और 12 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में बना विजय लक्ष्य महा अभियान में सबसे ज्यादा 17 कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा को दिया गया जिन की शुरुआत भाजयुमो ने प्रदेश के सभी 94 संघात्मक जिलों में कमल क्रिकेट कप प्रतियोगिता किया गया | उस कार्यक्रम के तुरंत बाद सभी कमिश्नरी पर युवा संसद कार्यक्रम कर रही है इसमें प्रदेश के सभी बड़े नेताओ को मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित होंगे | वह संबोधन करेंगे इस क्रम में युवा मोर्चा विद्यार्थियों के साथ युवा संवाद का आयोजन भी कर रहा है | अभी तक कुल जनवरी माह से छह युवा संवाद संपन्न हो चुके हैं और फरवरी में 100 जगहों पर होना है प्रदेश के 3500 विद्यालयों में कैम्पस अम्बेसडर बनने का कार्य चल रहा है जिसमे 10000 अम्बसेडर बना दिया जाएगा | इन विभन्न अभियानों से शीघ्र ही उत्तर प्रदेश के 15 करोड़ युवाओं तक पहुँचने का कार्य करेगा एंव युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश 19 कमल यूथ फेस्टिवल का आयोजन पूरे उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने बताया की हमारी केंद्र सरकार एक ऐतिहासिक बजट सत्र पेश किया ऐतिहासिक बजट के उपलक्ष्य में आज युवा मोर्चा प्रदेश कार्यालय में सभी प्रदेश पदाधिकारियों के साथ लड्डू खिलाकर खुशी जताया। भाजयुमो प्रदेश मीडिया धनंजय शुक्ल ने बताया की आज से बरेली जिला में कमल यूथ फेस्टिवल का दो दिवसीय कार्यक्रम हो रहा है कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश के उपाध्यक्ष राहुल रस्तोगी जी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे | बैठक में उपस्थित पदाधिकारी भाजयुमो प्रदेश महामंत्री कमलेश मिश्रा, महामंत्री देवेन्द्र पटेल,प्रदेश मंत्री विकास बाबा, पुरुषार्थ सिंह ,ललित मिश्रा,अनुभव द्विवेदी,सन्तोष जयसवाल,सतेंद्र ,सत्यम चौहान ,नैनी गौतम ,आशीष माही ये सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *