Home > स्थानीय समाचार > स्वच्छ्ता फीडबैक में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर महापौर ने दी सभी को बधाई

स्वच्छ्ता फीडबैक में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर महापौर ने दी सभी को बधाई

लखनऊ | महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने स्वच्छ्ता फीडबैक के विषय मे लखनऊ के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर नगर नगर आयुक्त सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, पार्षदों समेत पूरे नगर निगम परिवार को बधाई दी। महापौर ने स्वामी विवेकानंद जी का उदाहरण देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि उठो, जागो और तब तक न रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न कर लो, इसलिए हमें अब तब नही रुकना है जब तक हम लखनऊ को विश्व का सर्वश्रेष्ठ शहर न बना लें।
आगे महापौर ने आगे कहा कि लखनऊ में नए नगर निगम का उदय हुआ है। जो लोग कल तक यह कहा करते थे कि नगर निगन के लोग काम नही करते है, उनकी भाषा को बदलने का कार्य हमारे नगर निगम परिवार ने किया है, आज वह लोग ही आपकी तारीफ कर रहे हैं। महापौर ने जनता के विश्वास को बनाये रखने की अपील करते हुए कहा कि हम जनता में यह विश्वास पैदा करने में सक्षम हुए है कि हम कर सकते है, हम भी न० 1 बन सकते हैं। हमें अपनी शक्ति का अहसास हुआ है, अब हमें जनता के इस भरोसे को नही टूटने देना हैं। जो उम्दा प्रदर्शन आप सब ने किया है उससे आप सब ने पूरे देश मे लखनऊ की अच्छी छवि के साथ एक नया उदाहरण पेश किया हैं। इसी तरह हम जनता के उम्मीदों पर खरे उतरते हुए आगे बढ़ेंगे, मा० मुख्यमंत्री जी के अपेक्षाकृत लखनऊ के नव निर्माण करेंगे और अटल जी के सपनो का लखनऊ बनायेगे। साथ ही महापौर ने नगर निगम परिवार में टीम भावना जागृत कर उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर आयुक्त की विशेष प्रशंसा की | 
जनता की अपेक्षा पर खरे उतरने के लिए और अधिक सतर्क रहना होगा:- महापौर
महापौर ने आगे कहा कि जनता ने इतने भारी संख्या में फीडबैक देकर यह स्पस्ट किया है कि वो जागरूक है और इसलिए उनकी अपेक्षा पर खरे उतरने के लिए हमें और भी सतर्क रहकर आगे कार्य करना है। जब भी जनता को कही हमारी आवश्यकता होगी तो हमे त्वरित प्रतिक्रिया दिखाते हुए उनकी समस्याओं का निस्तारण कराना हैं।
महापौर नगर निगम परिवार संग देखेंगी उरी फ़िल्म
महापौर ने नगर निगम परिवार की कड़ी मेहनत को देखते हुए सभी अधिकारियो, कर्मचारियों पार्षदों एवं नगर निगम परिवार के साथ रविवार को राष्ट्रभक्ति पर बनी पिक्चर उरी देखेंगी। इस मौके पर महापौर संग नगर आयुक्त इन्द्रमणि त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार मिश्रा, डॉ अरविंद राव, पंकज भूषण सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *