Home > स्थानीय समाचार > इस धनतेरस भूल से भी न खरीदें ये सामान, माता लक्ष्मी को खुश करने के लिये खरीदें तीन झाड़ू

इस धनतेरस भूल से भी न खरीदें ये सामान, माता लक्ष्मी को खुश करने के लिये खरीदें तीन झाड़ू

लखनऊ | इस बार धनतेरस 25 अक्टूबर को पड़ रहा है। इस दिन लोग सोने चांदी के गहने और बर्तन खरीदते हैं। वही यह भी मान्यता है इस दिन झाड़ू खरीदना शुभ होता है। मान्यता है कि इस दिन झाडू की खरीददारी करने से घर में सुख, शांति और संपन्नता बनी रहती है। लखनऊ के इंदिरा नगर के रहने वाले आचार्य अशोक मिश्रा ने बताया कि मत्स्य पुराण में, झाडू को मां लक्ष्मी का ही रूप माना गया है। ये भी माना जाता है कि झाडू खरीदने से घर से गरीबी जाती है और ऋण से भी मुक्ति मिलती है। झाडू खरीदने का क्या है महत्व,,, आचार्य अशोक मिश्रा ने बताया कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदा जाता है। इससे गरीबी दूर होती है। साथ ही नई झाड़ू से नकारात्मक ऊर्जा दूर जाती है और घर में लक्ष्मी का वास होता है। इससे पैसों की तंगी को दूर किया जा सकता है। शास्त्रों में इसे माता लक्ष्मी का प्रतिरूप माना जाता है।धनतेरस पर अगर झाड़ू खरीदें तो झाड़ू को पकड़ने की जगह पर सफेद रंग का धागा बांध दें। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी घर में स्थिर रहती हैं। साथ ही ध्यान रहे कि झाड़ू पर पैर न मारा जाए। झाडू मंगलवार, शनिवार और रविवार को खरीदने से बचना चाहिए। इन दिनों में झाड़ू खरीदने से घर में कलह का माहौल हो जाता है।अगर हो सके तो धनतेरस पर तीन झाड़ू खरीदें। तीन झाड़ू साथ में खरीदना शुभ माना जाता है। दो या चार के जोड़े में झाड़ू की खरीद न करें। वहीं धनतेरस पर खरीदी गई झाड़ू को दिवाली के दिन सूर्योदय से पहले मंदिर में दान करने से घर में लक्ष्मी आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *