Home > स्थानीय समाचार > हसनगंज पुलिस ने किया दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, बरामद किया चोरी का सामान

हसनगंज पुलिस ने किया दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, बरामद किया चोरी का सामान

धीरेन्द्र मिश्रा/अवध की आवाज

लखनऊ। चोरो पर अंकुश लगाने के लिए राजधानी की पुलिस निरन्तर धड़पकड़ अभियान चला रही है। पुलिस उपायुक्त उत्तरी के निर्देशन तथा अपर पुलिस आयुक्त महानगर लखनऊ के नेतृत्व में बुधवार को हसनगंज पुलिस ने दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किए। थाना हसनगंज पर पंजीकृत मुकदमा 225/2020 के अभियुक्तो को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त विकास सिंह ऊर्फ शिवम सिंह और लखन भारती को थाना हसनगंज क्षेत्र के नदवा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो के पास से चोरी का सामान 01 अदद एल्यूमिनियम प्लैट व 07 अदद लोहे की राॅड बरामद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *