Home > स्थानीय समाचार > मण्डल अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्षों की संयुक्त मासिक बैठक प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

मण्डल अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्षों की संयुक्त मासिक बैठक प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

लखनऊ । अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के मुख्य अतिथि में आज अपना दल केन्द्रीय कार्यालय में मण्डल अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्षों की संयुक्त मासिक बैठक प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें राष्ट्रीय और प्रान्तीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने पदाधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को मिशन 2019 लोकसभा चुनाव की कामयाबी के लिए हमें युद्ध स्तर पर संगठन को धरातल पर उतारना होगा। दल की नीतियों को बताते हुए प्रत्येक बूथ में 11 नौजवानों की बूथ पदाधिकारी बनाना होगा जिसमें एक महिला होना अनिवार्य है। जातीय समीकरण को भी साथ में लेकर चलना होगा। सत्ता की दहलीज़ में पहुंचाने वाला सबसे बड़ा सिपाही बूथ का पदाधिकारी होता है। जिस तरह से भारत की सीमा में हमारा नौजवान देश की पहरेदारी करता है उसी प्रकार बूथ का सिपाही चुनाव में बूथ की हिफाजत कर दल को वोट दिलाकर संगठन के लिए मुख्य धुरी (सत्ता की कुंजी) का काम करता है। संगठन को गति देने के लिए सदस्यता अभियान को बड़े पैमाने पर सेक्टर स्तर पर कैम्प लगाकर सदस्यता दिलाने का काम किया जायेगा। सदस्यता अभियान को कामयाब बनाने के लिए जिला इकाई को पूरी जिम्मेदारी होगी। अनुशासन से ही संगठन मजबूती की ओर जाता है। दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने आनन्द हीरा राम पटेल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, सेठ जगदीश सिंह को राष्ट्रीय महासचिव, पे्रमचन्द्र मौर्य को राष्ट्रीय महासचिव, गंगाराम यादव को राष्ट्रीय महासचिव, हेमचन्द्र आर्य को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, आर0बी0 सिंह पटेल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रवक्ता उ0प्र0, शीला विश्वकर्मा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, डा0 कैलाशनाथ सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, ओम प्रकाश सविता को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, छोटेलाल मौर्य को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, राधेश्याम पटेल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, शकील आरफी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, बाबा रामाधार पटेल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, रामकीर्ति पटेल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, जगदीश सिंह पटेल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, चैधरी देवी सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य की घोषणा की।
दल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी पटेल ने कहा कि आप लोगों ने हमें जो प्रदेश की जिम्मेदारी दी है उसके सारथी आप ही लोग बनेंगे जिससे मिशन 2019 लोकसभा चुनाव में विजयश्री दिला सकूं। बिना आप लोगों के सहयोग से हम अपने आप में कुछ भी नहीं, आप सभी लोगों को और बूथ के सैनिकों को हमारा साथ देना होगा। श्रीमती पल्लवी पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश की आवाम से वादा किया था कि महंगाई के दौर पर बिजली मूल्य नहीं बढ़ाया जायेगा लेकिन प्रदेश की पूंजीपतियों की सरकार ने महंगाई के दौर में आम आदमी और किसानों के लिए विद्युत मूल्य बढ़ाकर उनकों परेशानी में डाल दिया। सरकार को पूनः अपना संकल्प पत्र पर पढ़कर इस पर विचार करना चाहिए। अभी नोटबंदी और जीएसटी से आम आदमी उभर नहीं पाया विद्युत मूल्य बढ़ाने से सरकार ने कमर तोड़ने का काम किया। पूर्व की प्रदेश सरकार की अपेक्षा वर्तमान की भाजपा सरकार में 27 प्रतिशत अपराधों में वृद्धि हुई है। कोई भी व्यक्ति अपने को सुरक्षित नहीं महसूस नहीं कर रहा है। जब पुलिस के जवानों पर प्राणघातक हमला हो रहा है तो आम आदमी प्रदेश में कैसे सुरक्षित महसूस करेगा। नाबालिग बच्चियां भी सुरक्षित नहीं है लेकिन प्रदेश सरकार महिला ससक्तीकरण की बात कर महिलाओं को धोखा दे रही है। सामाजिक न्याय के पुरोधा जननायक जगदेव प्रसाद कुशवाहा की जयन्ती 02 फरवरी को वृहद स्तर पर आरक्षण बचाओं दिवस के रूप में मनाई जायेगी। अभी हाल ही में उ0प्र0 में अपराधों को नियंत्रण के लिए यूपीकोका लाया गया है जो अपराधों पर नियंत्रण न कर विपक्ष पर इसका प्रयोग किया जायेगा। मकोका महाराष्ट्र में अपराधियों पर अंकुश नहीं लगा सका तो फिर उ0प्र0 में इसकी आवश्यकता नहीं थी। महाराष्ट्र के अन्दर भीमा गोरेगांव में दलितों के ऊपर अत्याचार लोकतंत्र की हत्या करने जैसी है भगवाधारियों ने सहरानपुर के तर्ज पर अत्याचार किया है जो निन्दनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *