Home > स्थानीय समाचार > कांग्रेसजनों ने सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई

कांग्रेसजनों ने सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई

लखनऊ। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता, देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती आज कांग्रेसजनों द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह ने सावित्रीबाई फुले जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 हिलाल अहमद नकवी ने बताया कि इस अवसर पर दिनेश सिंह ने सावित्रीबाई फुले के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक रही। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई ने अपने जीवन को एक मिशन की तरह से जीया जिसका उद्देश्य था विधवा विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और दलित महिलाओं को शिक्षित बनाना। वे एक कवियत्री भी थीं उन्हें मराठी की आदि कवियत्री के रूप में भी जाना जाता है। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से महिला कांग्रेस मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी, लखनऊ जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, सुशीला शर्मा, शीला मिश्रा, प्रज्ञा सिंह, डॉ0 रिचा कौशिक, संजय शर्मा, सिद्धि श्री, डीपी सिंह, विभा त्रिपाठी, बृजेन्द्र सिंह, तनवीर फातिमा, लता दुबे, मेहताब जायसी, ममता सक्सेना, आचार्या आर0 सौम्या, एडवोकेट दीपमाला सहित तमाम कांग्रेसजन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *