Home > स्थानीय समाचार > नगर में गृहकर के बकाएदारों के विरुद्ध जोनवार चला कुर्की अभियान

नगर में गृहकर के बकाएदारों के विरुद्ध जोनवार चला कुर्की अभियान

लखनऊ। नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह जी के निर्देशों के क्रम में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्रीमती अम्बी बिष्ट के नेतृत्व में नगर में गृहकर का भुगतान नही करने वाले बड़े/छोटे गृहकर के बकायेदारों के विरुद्ध कुर्की/सीजर की कार्यवाही हेतु निरन्तर जोनवार अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही गृहकर का भुगतान करवाने एवं आम जनमानस को सुविधा प्रदान करने हेतु जोनवार कैम्प भी लगाये जा रहे है, जिस क्रम में आज जोनवार वृहद रूप से अभियान चलाकर गृहकर बकाया जमा एवं कुर्की/सीजर तथा अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई, जिसका विवरण निम्नवत् हैः- जोन-1
जोन-1 क्षेत्रांतर्गत कालीदास मार्ग से जी.पी.ओ. होते हुए गेट नंबर-8 व 7 के आसपास तथा त्रिलोकनाथ रोड से नावेल्टी चौराहे तक दो व चार पहिया वाहनो को हटवाया गया। अभियान में 20 ठेले, 4 काउंटर, 11 स्थानो पर नाली पर किए गए अस्थाई अतिक्रमण हटाये गये तथा 35 चार पहिया व 19 दो पहिया वाहनो को रोड से हटाया गया।जोन-2 वार्ड अम्बेडकर नगर में बड़े बकायेदारों के विरूद्ध कुर्की/सीलिंग की कार्यवाही के दौरान रु. 64262 जमा कराया गया तथा वार्ड राजेन्द्र नगर में स्थित राजेन्द्र नगर चौराहे से होते हुए राजेन्द्र ढाल के आस-पास किये गये अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान मुख्य मार्ग से 25 से अवैध अतिक्रमण हटायें गये। जोन-3 वार्ड मनकामेश्वर मंदिर के सामुदायिक केन्द्र पर गृहकर वसूली कैम्प लगाया गया जिसमें रु. 31000 जमा कराया गया एवं 02 आपत्ति प्राप्त की गयी। वार्ड लाला लाजपत राय में कुर्की/सीलिंग का अभियान चलाया गया जिसमें रू 84554 का चेक प्राप्त हुआ तथा विवरण निम्नवत है- 1. भ.सं. 652/एसए/जीएफ-12, 15.(1235) तनुश्री बैनर्जी पर बकाया गृहकर की धनराशि 157515 मौके पर जमा न किए जाने पर सील करने की कार्यवाही की गयी।
2. भ.सं. 652/007 प्रदीप सिंह पर बकाया गृहकर की धनराशि रु. 104193 मौके पर जमा न किए जाने पर सील करने की कार्यवाही की गयी।
3. 652/14/ जीएफ-22 डॉ० जी०सी० माशीवाल पर बकाया धनराशि रु. 91125 जमा न किये जाने के कारण सील किया गया।
4. भ.सं. 652/13/शॉप/जीएफ-02 लईक पर बकाया गृहकर धनराशि रु. 86390 के सापेक्ष मौके पर आपत्ति प्राप्त हुई।
5. भ.सं. 652/13/ शॉप / जीएफ- 06 नियाज पर बकाया गृहकर धनराशि रु. 86390 को मौके जमा न किये जाने के कारण सील किया गया। इसके अतिरिक्त पुरनियाँ रेलवे क्रासिंग से अहिबरनपुर तक सीतापुर रोड से लगभग 54 अस्थायी अतिक्रमण हटाये गये एवं 01 ट्रक सामान जब्त किया गया।जोन-4 प्लासियो मॉल से अहिमामऊ चौराहा व अहिमामऊ से गोमती नगर विस्तार लोहिया अस्पताल के सामने रोड पर व उसके आस पास अतिक्रमण अभियान चलाया गया। अभियान में 2 सिलेन्डर, 1 ठेला, 2 बेंच लकड़ी की बेंच, 1 लोहे की बेंच, 7 पानी की पेटी व अन्य समान को जब्त किया गया। जोन-5 वार्ड गीतापल्ली में भवन संख्या 561क/जी-1022 स्थित मिलबा आजाद नगर (मो० सुलेमान) पर रू-285702 बकाया, 551क/जी-1026 स्थित भिलॉवा आजाद नगर (श्री अशरफ अली) पर रु. 220423 बकाया, भ.सं. 568ख/039 स्थित गीतापल्ली (श्रीमती बिटाना देवी) पर रू 93813 बकाया, 553/189 स्थित आदर्श नगर (श्री चन्द्रमोहन एडवोकेट) रू०- 63248. 00 बकाया, 567/272 स्थित आनन्द नगर (श्री हरीश कुमार कक्कड) पर रू0 207243 बकाया होने पर सील किया गया। सील किये गये भवनों के सापेक्ष लगभग रू-110000 का भुगतान नगर निगम कोष में जमा कराया गया। जोन-7 वार्ड लोहिया नगर में बड़े बकायेदारो के विरूद्ध सीलिंग / कुर्की अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी जिसमे भवन संख्या – 3 / 120 (GIS) विकास नगर सेक्टर-3 पर बकाया धनराशि रू – 168893, भवन संख्या-5/068 (gis) विकास नगर सेक्टर-4 पर बकाया धनराशि रू – 76439, भवन संख्या – 2 /R/4 (P.N-009, 10) महेश नगर पर बकाया धनराशि रू-141802, बकाया जमा कराया गया तथा भवन संख्या – 2 /C-017-CC विकास नगर सेक्टर-2 पर बकाया धनराशि रू – 53724, भवन संख्या – 1/306 विकास नगर सेक्टर-1 पर बकाया धनराशि रू०- 50264, बकाया जमा न होने के कारण सील किया गया तथा भवन संख्य – SHOP – F-10 CC जीवन सहारा टॉवर (विकास नगर) बकाया धनराशि रू0 – 35982, भवन संख्य- 4/0753 (gis) विकास नगर सेक्टर-4 बकाया धनराशि रू०- 35982, पर आपत्ति प्राप्त हुयी है निस्तारण उपरान्त जमा करा दिया जायेगा । सड़क / डिवाइडर / नाला / नाली पर किये गये अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध जोन-07 क्षेत्रान्तर्गत मटियारी चौराहे से होते हुये नौबस्ता तक एंव आस-पास अभियान चलाया गया। जिसमे 03 काउण्टर जब्त किया गया तथा लगभग 06 गुमटी, ठेला, व 25 प्रचार सामग्री को हटाया गया साथ ही पुनः अतिक्रमण न करने हेतु सचेत किया गया। जोन-8 जोन-8 के अंतर्गत बड़े बकायेदारो से डोर-टू-डोर सम्पर्क करते हुए रु. 10,20,450 वसूल किए गए। साथ ही आशियाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवध हास्पिटल तक एवं पी.जी.आई. थाना क्षेत्र में वृंदावन गेट से पी.जी.आई. तक दोनो ओर अवैध एवं अस्थाई रूप से लगाये गये ठेलो व खोमचो को हटाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *