मुंबई (वेब वार्ता)। बॉलीवुड अभिनेता आर.माधवन की फिल्म रॉकेट्रीः द नंबी इफेक्ट 01 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी। रॉकेट्रीः द नंबी इफेक्ट में आर. माधवन नंबी नारायणन के किरदार में दिखाई देंगे। यह माधवन के निर्देशन में पहली फिल्म होगी। अभिनेता से निर्देशक बने माधवन ने फिल्म का निर्माण और लेखन भी किया है। फिल्म को हिंदी, तमिल , अंग्रेजी सहित और कई भाषाओं में एक साथ शूट किया गया है। फिल्म तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज होगी। नंबी नारायणन, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। 1994 में, उन्हें झूठा आरोप लगाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया। यह फिल्म उनके जीवन का पता लगाते हुए इस लाइफ ड्रामा रहस्य के पीछे की सच्चाई का खुलासा करेगा।