Home > स्थानीय समाचार > डेंगू के प्रकोप से थर्राया फैजुल्लागंज, फैल रही बीमारी-बढ़ रहे मरीज

डेंगू के प्रकोप से थर्राया फैजुल्लागंज, फैल रही बीमारी-बढ़ रहे मरीज

धीरेन्द्र मिश्रा

लखनऊ। शहर मे डेंगू ने चारो तरफ अपने पांव पसार लिए है फैजुल्लागंज समेत कई क्षेत्रो मे डेंगू व बुखार से पीड़ित मरीज मिल रहे है। नगर निगम व स्वास्थ विभाग की सारी कोशिशे डेंगू के आगे नाकाम साबित हो रही है।फैजुल्लागंज तृतीय के भरत नगर कालोनी मे भी डेंगू से मिलने वाले मरीजो की पुष्टी होनी शुरू हो गई है। एस0 सी0 मिश्रा(48) बुखार से पीड़ित थे जांच के दौरान डेंगू की पुष्टी हुई थी। जिसके बाद लगातार बुखार से पीड़ित मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही। क्षेत्रो मे गन्दगी और खाली पड़े प्लाटो मे कूड़ो का अम्बार होने के कारण मच्छरो की तादात बढ़ती जा रही है जिसके चलते केशव नगर व फैजुल्लागंज मे लोगो की जान भी चली गई। बाल महिला सेवा संगठन की अध्यक्ष ममता त्रिपाठी ने बताया कि डेंगू से हो रही मौतो के बारे मे विभागीय लोगो को लगातार ट्वीट कर अवगत कराया जा रहा है लेकिन स्वास्थ विभाग और नगर निगम मे आपसी तालमेल ना होने के कारण लोगो को समस्या झेलनी पड़ रही है। स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम को सड़के तो याद रही पर गलियां भूल गए भरत नगर कालोनी निवासियो ने स्वास्थ विभाग व नगर निगम पर निशाना साधते हुआ कहा कि इन दोनो विभागो के कर्मचारियो को खुली सड़के तो याद रही पर गलियो मे रहने वाले लोग नही याद रहे। एन्टीलार्वा का छिड़काव हो या मच्छरो के लिए फागिंग दोनो ही भरत नगर की तमाम गलियो मे नही किए जा रहे है लोगो ने बताया कि गलियो मे गाड़ी जाने का रास्ता होने के बावजूद भी नगर निगम की गाड़ी गलियो मे फागिंग नही कर रही है। दोनो विभागो की जरा ही लापरवाही आम जनता के लिए घातक साबित हो सकती है।
भरत नगर मे एस0 सी0 मिश्रा(48), ज्योति वर्मा(18),पंकज सिंह(34) को डेंगू की पुष्टी तो वही पर शशीकान्त पाण्डेय(52) व पूनम यादव(फैजुल्लागंज) तेज बुखार से पीड़ित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *