Home > स्थानीय समाचार > जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे 19सितम्बर को सरोजनीनगर तहसील मे सम्पूर्ण समाधान दिवस

जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे 19सितम्बर को सरोजनीनगर तहसील मे सम्पूर्ण समाधान दिवस

लखनऊ | जन सामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना ही सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में सितम्बर माह के तृतीय मंगलवार 19 सितम्बर 2017 को तहसील सरोजनीनगर में जिलाधिकारी श्री कौशलराज शर्मा, तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करेगें। जनपद की पांचो तहसील मुख्यालयों पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रातः 10.00 बजे से किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी, तथा अन्य समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है यदि अपरिहार्य कारण से जिला स्तरीय अधिकारी का भाग लेना सम्भव न हो, तो जिलाधिकारी से लिखित अनुमति प्राप्त कर अपने से ठीक नीचे के अधिकारी को तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में भेजना सुनिश्चित करें। उन्होने बताया कि इसके अतिरिक्त अन्य तहसीलों में आयोजित होने वाले तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी द्वारा की जायेगी, जिसमें समस्त विभागों के क्षेत्रीय अधिकारियों/ नामित अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य होगी। जिलाधिकारी श्री कौशलराज शर्मा ने जन समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किये जाने हेतु जनपद की पांचो तहसीलों मोहनलालगंज हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, सरोजनीनगर हेतु अपर जिलाधिकारी आपूर्ति, तहसील सदर हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन, तहसील बी0के0टी हेतु अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति प्रथम तथा तहसील मलिहाबाद हेतु अपर जिलाधिकारी भू अध्याप्ति द्वितीय का नामित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *