Home > स्थानीय समाचार > यूपी राज्य कर्मचारियों को दिवाली का तोहफाः

यूपी राज्य कर्मचारियों को दिवाली का तोहफाः

4ः महंगाई भत्ता और 6908 रुपए को मिलेगा, 14 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारियों को दीपावली का बोनस शुक्रवार को जारी किया गया। 4ः महंगाई भत्ता और 6908 रुपए का बोनस मिलेगा। 14 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिलेगा। सेवानिवृत 10 लाख कर्मचारियों को दीपावली के महंगाई भत्ते का भी लाभ मिलेगा। यूपी में अराजपत्रित कर्मचारियों की संख्या 14.82 लाख के करीब है। उधर पिछले दिनों केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए चार फीसदी महंगाई भत्ता देने का ऐलान किया था। अब यूपी सरकार भी राज्य कर्मियों को चार फीसदी महंगाई भत्ता देगी। महंगाई भत्ता देने की घोषणा पर राज्य कर्मचारियों का डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। डीए वृद्धि का लाभ करीब 10 लाख राज्यकर्मियों, आठ लाख शिक्षकों और पेंशनरों को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *