Home > स्थानीय समाचार > भाजपा युवा मोर्चा करेगा पूरे देश मे कमल संदेश बाइक रैली-सुभाष यदुवंश

भाजपा युवा मोर्चा करेगा पूरे देश मे कमल संदेश बाइक रैली-सुभाष यदुवंश

लखनऊ | भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने बताया कि युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम महाजन मथुरा में 2 मार्च को होने वाली भाजपा की विशाल कमल संदेश बाइक रैली में उपस्थित रहेंगी। साथ मे उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा जी भी उपस्थित रहेंगे। मथुरा में कमल संदेश बाइक रैली को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है।
इस दौरान बाइक रैली का रूट, समय एवं स्थान भी तय किया गया तो बाइक रैली में 10000 से ऊपर युवाओं एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई। इसके संबंध में उन्होंने बताया कि कल प्रातः शनिवार को मथुरा जिले की पांचों विधानसभाओं में कमल संदेश बाइक रैली निकाली जाएगी। मथुरा में इसका शुभारंभ प्रातः 10 बजे मसानी स्थित रामलीला मैदान से होगा। भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम महाजन, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जिसके बाद बाइक रैली पूरे शहर में भ्रमण कर गोवर्धन रोड होते हुए श्रीजी बाबा स्कूल पर समापन होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाइक रैली के दौरान कार्यकर्ता यातायात नियमों का ध्यान जरूर रखें। सिर पर हेलमेट जरूर होना चाहिए और बाइक रैली पूरी तरह अनुशासित तरीके से आयोजित होनी चाहिए। बाइक रैली के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ता लोगों को भाजपा की नीतियों के प्रति जागरूक करेंगे| युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी धनजंय शुक्ला ने बताया भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम महाजन का मथुरा में प्रथम बार आगमन हो रहा है। वह भगवान श्रीकृष्ण की नगरी से पूरे यूपी में कमल संदेश बाइक रैली का शुभारंभ करेंगी। इस कार्यक्रम में उनके साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश भी मौजूद रहेंगे। बाइक रैली को सफल बनाने के लिए मुख्य रूप से यूवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमलेश मिश्रा और प्रमोद विश्वकर्मा को लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *