Home > स्थानीय समाचार > पश्चिम क्षेत्र के जिला बुलन्दशहर भाजयुमो की क्षेत्रीय कार्ययोजना की बैठक के साथ समापन

पश्चिम क्षेत्र के जिला बुलन्दशहर भाजयुमो की क्षेत्रीय कार्ययोजना की बैठक के साथ समापन

 लखनऊ/बुलन्दशहर। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के नेतृत्व में क्षेत्रीय कार्ययोजना की बैठक का समापन पश्चिम क्षेत्र के जिला बुलंदशहर में हुआ। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश जी ने बताया कि भाजयुमो द्वारा किये गए कार्ययोजना बैठक भी अन्य बैठक की तरह एक सफल बैठक रही। युवाओं के उत्साह एवं जोश अत्यंत सराहनीय रहा। देश मे परिवर्तन लाने के लिए युवाओं ने बहुत ही जोश के साथ क्षेत्रीय कार्ययोजना बैठक को सफल बनाने में योगदान दिया। देश मे प्रगति , उन्नति, खुशहाली के लिए हर जिलों के युवाओं ने एक बार फिर मोदी सरकार बनाने के लिए प्रण कर लिए है।
*कमल कप क्रिकेट प्रतियोगिता, नेशन विथ नमो, नमो वालेंटियर व कमल युवा महोत्सव जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करेगी भाजयुमो*
*प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने अपने ओजपूर्ण वक्तव्य में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए लोकसभा की समस्त सीटें जीतने को कहा*
*कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया सम्मान*
पश्चिम क्षेत्र का बुलंदशहर जनपद में भाजयुमो के क्षेत्रीय कार्ययोजना की बैठक अयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का उद्बोधन और नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने कहा कि अब युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरी तन्मयता के साथ सभी कार्यक्रमों के लिए जुट जाएं, जिससे हमें हमारे अगले लक्ष्य की प्राप्ति हो सके। कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रम की विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कमल कप क्रिकेट प्रतियोगिता, नेशन विथ नमो, नमो वालेंटियर व कमल युवा महोत्सव जैसे आदि प्रमुख कार्यक्रम हैं। जो जल्द ही उत्तरप्रदेश सहित पूरे देश में भी प्रारम्भ होंगे।
साथ ही प्रदेश अध्यक्ष यदुवंश ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हमें अपने भाजपा को भाजपा से ही प्रतिस्पर्धा करके इस बार उत्तर प्रदेश में फिर सारी सीटे जीतकर दिखानी है। भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी सौरभ चौधरी जी ने कहा आने वाला चुनाव युवाओं के दम पर ही जितना है युवा ही हमारे स्तंभ बनेंगे और युवाओं के दम पर एक बार फिर से मोदी जी को 2019 में प्रधानमंत्री बनाना है इस पूरे कार्यक्रम का संचालन पश्चिम क्षेत्र के दोनों भाजयुमो क्षेत्रीय महामंत्री सन्तराम यादव ,विवेक राज सोनी ने किया कार्यक्रम का वित्त लिया कार्यक्रमों में आये हुए पदाधिकारी का स्वागत और अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के आयोजन के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ल ने बताया कि इस क्षेत्रीय बैठक में मंच में मुख्य रूप से पश्चिम क्षेत्र के भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू कलरा, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री कमलेश मिश्रा कार्यक्रम का समापन करते हुए सभी पदाधिकारियों का उत्साह भरा।
भाजयुमो प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल,भाजयुमो ,प्रदेश उपाध्यक्ष शिववीर भदोरिया प्रदेश उपाध्यक्ष वरुण गोयल, प्रदेश मंत्री सतेंद्र नागर ,प्रदेश मंत्री राहुल त्यागी प्रदेश मंत्री आयुष पावर,प्रदेश मंत्री रोहन त्यागी प्रदेश मंत्री अखिल कुमार प्रदेश मंत्री नीतीश मलिक भाजयुमो प्रदेश सयोंजक अंकुर राणा, प्रदेश सयोंजक नैनी गौतम, प्रदेश सयोंजक मीनल गौतम प्रदेश सह संयोजक सन्तोष जयसवाल और आए हुए पश्चिम क्षेत्र और जिले के पदाधिकारी मुख्य रूप से बैठक में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *