Home > स्थानीय समाचार > भाजपा ने जो वादे किए थे उसे भूल चुकी: अखिलेश यादव

भाजपा ने जो वादे किए थे उसे भूल चुकी: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यहां कहा कि भाजपा ने जो वादे किए थे उसे भूल चुकी है। सत्ता पाकर उसमें अहंकार भी आ गया है। किसानों, नौजवानों, गरीबों, श्रमिकों और व्यापारियों के हितों की भाजपा सरकार में बुरी तरह अनदेखी हुई है। जनता इतनी क्षुब्ध और आक्रोशित है कि सन् 2019 में अपने वादे भूलने वाली भाजपा को वह भूल जाएगी। भाजपा कुछ भी कर ले, उन्हें जरूर सबक मिलेगा। अखिलेश यादव मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी धोखेबाज पार्टी है। इसने किसानों को, नौजवानों को, छात्रों को सभी को धोखा दिया है। बडे पैमाने पर नौजवान बेरोजगार हो रहे हैं। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं हो रहा है। वादा किया पर लैपटाप नहीं बांटे। बिजली की बढ़ी दरों और गन्ना मूल्यों का बकाया भुगतान न होने के कारण बागपत में धरना दे रहे किसान की मौत हो गई। श्री यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्र्रियों, आशा बहुओं, शिक्षामित्रों, रसोइयों, सबको धोखा दिया गया है। बिद्युत संकट गहराता जा रहा है। भाजपा राज में एक भी सब स्टेशन नहीं बना है। डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। नौजवानोें की भर्ती रूकी हुई हैं। गंगा सफाई के नाम पर बजट का बंदरबांट हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गाजियाबाद में एलीवेटेड सड़क का काम पूरा हो गया था किंतु उसके उद््घाटन में देरी की गई। चंूकिं यह सड़क समाजवादी सरकार के समय बनी थी। भाजपा सरकार रागद्वेष से प्रेरित है। जनता उससे आतंकित है। भाजपा के क्रियाकलापों से लोकतंत्र को खतरा है। श्री यादव ने कहा कि बागपत, बिजनौर, मेरठ के लोग जानते हैं कि गन्ना किसानों का कितना बकाया है और वह भाजपा के छलावे में नहीं आने वाले है। अखिलेश यादव ने कहा कि एक बात तो तय है कि सपा-बसपा में गठबंधन होगा। समाजवादी लोग सबको सम्मान देना जानते हैं। वे सभी का सम्मान करते हैं। उन्होने कहा कि जनता को दुःख देने वाली सरकार को जनता माफ नहीं करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *