Home > स्थानीय समाचार > भारतीय बेरोजगार पार्टी युवाओं व बुद्धिजीवियों को जागरूक करने के लिए देश व प्रदेश में चलायेगी जागरूकता अभियान

भारतीय बेरोजगार पार्टी युवाओं व बुद्धिजीवियों को जागरूक करने के लिए देश व प्रदेश में चलायेगी जागरूकता अभियान

संवाददाता अखिलेश दुबे 

लखनऊ। जोभारतीय बेरोजगार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन द्विवेदी की अध्यक्षता में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने देश व प्रदेश के सभी पढ़े लिखे, सक्षम, बेरोजगार युवाओं और बुद्धिजीवी लोगों से जागरूकता अभियान चलाने के लिए जागरूक किया। कि इस उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश निर्माण में हमारा साथ दें, हम उत्तर प्रदेश से ऐसे योद्धाओं की खोज कर रहे हैं। जो 2022 में उत्तर प्रदेश राज्य से विधायक बनकर प्रदेश की सेवा करना चाहते हैं। इसी संदर्भ में उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की खोज की जा रही है। आज उत्तर प्रदेश और देश जिन समस्याओं से जूझ रहा है। उनके लिए यदि कोई सबसे अधिक ज़िम्मेदार है। तो वो हमारे राजनेता ही हैं। जब तक इन राजनेताओ को सत्ता से बाहर नहीं किया जाएगा और आम लोग सत्ता में नहीं आएगें तब तक भारत की समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता। यह सच है कि इन नेताओं को सत्ता से बाहर करना इतना आसान नहीं होगा, हमें इन नेताओं को सत्ता से बाहर करने में, इनसे लड़ने में धन-बल, बाहुबल, रणनीति और मानसिक मज़बूती की आवश्यकता होगी। इसलिए हर योद्धा को शारीरिक, मानसिक, आर्थिक, धार्मिक और आध्यात्मिक स्तर पर बहुत सी परीक्षाओं को पास करना होगा। तथा इस राष्ट्र निर्माण के कार्य को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग करना होगा। केवल वही लोग योद्धा के लिए आगे आएँ जो भाजपा कांग्रेस, सपा आदि से लड़ने की क्षमता रखते हों, आपको देशद्रोही, गद्दार कहा जाएगा, आप पर आरोप लगाएँ जाऐंगे, आपको चोर, लुटेरा कहा जाएगा, आपके चरित्र पर कीचड़ उछाला जाएगा, यदि यह सब सुनने की हिम्मत नहीं है। तो इस युद्ध में मत उतरिए। यदि इस उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के सपने को पूरा करने आएँ तो यह सब पहले ही सोचकर आएँ। अब समय वो आ गया है। कि आज पढ़े लिखे युवाओं को राजनीति में प्रवेश करना चाहिए। हमारे संधर्ष से हमारे देश की आने वाली नई युवा पीढ़ियों को उनका अधिकार मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *