Home > स्थानीय समाचार > अवधेश सिँह ग्यारहवी बार अध्यक्ष और विनोद पाण्डेय आठवी बार महामंत्री निर्वाचित

अवधेश सिँह ग्यारहवी बार अध्यक्ष और विनोद पाण्डेय आठवी बार महामंत्री निर्वाचित

अक्षय प्रताप सिँह
सिंचाई संघ की मांगें जायज करेेगें शासन में पैरवीः‘ प्रमुख अभियंता बड़े आन्दोलन को तैयार रहे राज्यकर्मीःहरिकिशोर तिवारी
लखनऊ। सिंचाई संघ के प्रान्तीय अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए प्रमुख अभियंता यांत्रिक सिंचाई विभाग इं. बी.के. मिश्रा ने कहा कि सिंचाई संघ द्वारा जो भी समस्याएं व मांगें उन्हें अवगत कराया है वे सभी मांग जायज है। मै अपने स्तर पर शासन स्तर पर उन मांगों की पूर्ति के लिए पैरवी करूगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तेजी से किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना चाहती है इसमें आप सभी का सहयोग भी बहुत जरूरी है। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषदक े अध्यक्ष इं. हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि प्रदेश में केवल सिंचाई संवर्ग नही बल्कि हर संवर्ग की कुछ न कुछ ऐसी समस्याएं ऐसी है जो कामन है। उन्होंने कहा कि लगातार पत्राचार और मुलाकात के माध्यम से सरकार स्तर पर अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई समाधान नही हो पा रहा है। हमें एक बड़े आन्दोलन के लिए तैयार रहना होगा। इस दौरान परिषद के महामंत्री शिवबरन सिंह यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन के लिए केन्द्र स्तर पर एक बड़े आ
न्दोलन की जरूरत है। प्रथम संत्र को इं0 विनोद कुमार एवं इं.शमीम अहमद के साथ कृष्ण कुमार मिश्र, पूर्व परिषद के अध्यक्ष रामजी अवस्थी, विकेन्द्र पाण्डेय, संजीव गुप्ता, हौसला प्रसाद मिश्रा, बी.एन.राय, अमिता त्रिपाठी, बी.एस.डोलिया, शशिकांत श्रीवास्तव ने सम्बोधित किया। 
अधिवेशन के दूसरे सत्र में निर्वाचन अधिकारी परिषद के महामंत्री शिवबरन सिंह यादव के समक्ष हर पद के लिए एक एक नामांकन प्रस्तुत होने पर अध्यक्ष पद पर अवधेश कुमार सिंह और महामंत्री पद पर विनोद कुुमार पाण्डेय को चुना गया। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रेम बाबू और सम्प्रेक्षक पद पर शुभ सिंह को चुना गया। अध्यक्ष पद पर अवधेश सिंह ग्यारहवी बार तथा महामंत्री पद पर विनोद कुमार पाण्डेय का यह आठवा कार्यकाल होगा। निर्वाचन के उपरान्त निर्वाचित पदाधिकारियों को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष इं. हरिकिशोर तिवारी ने शपथ दिलाई। निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने निर्वाचन के उपरान्त अपनी प्राथमिकता में कहा कि पाॅच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रान्तीय बैठक में निर्णय लेकर शीघ्र आन्दोलन का ऐलान किया जाएगा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने इस दौरान संरक्षक मण्डल की घोषणा करते हुए कमल चन्द्र चतुर्वेदी, विक्रेन्द्र पाण्डेय, कमलेश सिंह को शामिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *