Home > स्थानीय समाचार > अवैध कब्जे का ध्वस्तीकरण करने पहुंची पुलिस की लोगों से झड़प,

अवैध कब्जे का ध्वस्तीकरण करने पहुंची पुलिस की लोगों से झड़प,

भाजपा महानगर मंत्री स्थानीय लोगों के समर्थन में उतरे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अकबरनगर में कुकरैल नाले के किनारे अवैध कब्जा कर बनाए गए मकान का ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को तितर- बितर करने के लिए हल्का बल का प्रयोग किया। नाराज स्थानीय लोगों ने कुकरैल बंधा रोड पर जाम लगा दिया जिससे अयोध्या रोड और महानगर रोड पर भीषण जाम लग गया। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों के समर्थन भाजपा के महानगर मंत्री मंगल झा भी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने इस कार्रवाई का विरोध किया। जिस पर पुलिस ने उन पर भी हल्का बल प्रयोग किया। लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के मानें तो करीब 2700 मकान अवैध तरीके से कब्जा करके बनाया गया है। जिसकी आज ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने के लिए पुलिस पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *