Home > मध्य प्रदेश > अन्तराष्ट्रीय नगर कीर्तन गुरूद्वारा ननकाना साहिब पकिस्तान से चलकर लखनऊ पहँचा

अन्तराष्ट्रीय नगर कीर्तन गुरूद्वारा ननकाना साहिब पकिस्तान से चलकर लखनऊ पहँचा

लखनऊ। आज धन गुरूनानकदेवजी महाराज जी के 550 वें पावन प्रकाश पर्व को समर्पित अन्तराष्ट्रीय नगर कीर्तन गुरूद्वारा ननकाना साहिब पकिस्तान से चलकर गुरूद्वारा बेरसाहिब सुल्तानपुर लोधी पंजाब तक जाने के लिये लखनऊ पहँचा। मीडिया प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि रात्रि विश्राम के बाद प्रातः लखनऊ में भ्रमण करते हुये गुरूद्वारा आलमबाग पहुचा। यहा पहुचने पर सामूहिक स्वागत कार सेवक सत्कार योग बाबा काला सिंह मुख्य सेवादार कौडियाला घाट, गुरूद्वारा आलमबाग, गुरूद्वारा चन्दर नगर, गुरूद्वारा सिंगार नगर, गुरूद्वारा गोबिन्द नगर, गुरूद्वारा बहादुर खेडा, गुरूद्वारा भाई लालोजी, उ.प्र. पंजाबी अकेदमी, शिव शान्ती आश्रम, सिक्ख यंग मैन्स एसोसिएशन, गुरू गोबिन्द सिंह स्टडी सरकल, बीर खालसादल, जशने आजादी संस्था, दशमेष पब्लिक स्कूल ने सामूहिक स्वागत किया। महामंत्री रतपाल सिंह गोल्डी ने बताया कि बाबा जी की सवारी को रेडकारपेट पर दशमेष पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा गार्ड आॅफ आनर दिया गया। सगंत द्वारा पुष्प वर्षा की गई। नगर कीर्तन आलमबाग होते हुये कानपुर के लिये रवाना हो गया। आज के कार्यक्रम में जोगिन्दर सिंह, निर्मल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल, त्रिलोक सिंह, रतपाल सिंह गोल्डी, तरनजीत सिंह ‘रिंकू’, हरजीत सिंह, बलबीर सिंह, गुरमीत सिंह गाधीं, भूपिन्दर सिंह पिन्दा, भूपिन्दर सिंह बब्बर, जसविन्दर सिंह, कृपाल सिंह, अजीत सिंह, मनमोहन सिंह मोहना, हरमहिन्दर सिंह, सरबजीत सिंह टोनी, चरनजीत सिंह चन्ना, तरनजीत सिंह, देवेन्दरपाल सिंह भीउपस्थितथे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *