Home > स्थानीय समाचार > 6 दिसम्बर से लगेगा लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव शॉपिंग कार्निवाल-2023

6 दिसम्बर से लगेगा लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव शॉपिंग कार्निवाल-2023

लखनऊ। श्रेषावतार वीरवर लक्ष्मण जी की नगरी में लक्ष्मण जी को समर्पित प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 6 दिसम्बर 2023 से 22 दिसम्बर 2023 तक 17 दिवसीय लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव शॉपिंग कार्निवाल -2023 का आयोजन अवध विहार योजना बी-2 खुला क्षेत्र अवध शिल्प ग्राम, लखनऊ में किया जायेगा। इस बात की जानकारी आज संस्था के प्रशासनिक कार्यालय बर्लिंग्टन मॉल लखनऊ में सम्पन्न हुई एक बैठक में प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव शॉपिंग कार्निवाल-2023 मे सनातनी माहौल में भगवान श्री राम के लघु अनुज लक्ष्मण जी की विशाल आदमकद प्रतिमा स्थापित होगी। परिवेश भक्तिमय हो इसके लिए महोत्सव का सम्पूर्ण परिसर चन्दन से निर्मित धूपबत्तियों की सुगंध से सुरभित होगा। प्रतिदिन प्रातरूकाल सुंदरकांड के पाठ के साथ हनुमानजी की आरती अयोध्या के सन्त महात्माओं द्वारा की जायेगी, सायंकाल काशी के पुरोहितों द्वारा यज्ञ के साथ भगवान श्री राम की आरती होगी। विनोद सिंह ने बताया कि अवधपुरी के लखनऊ, सुल्तानपुर, रायबरेली, उन्नाव, कानपुर, भदोही, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, प्रतापगढ़, बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, श्रावस्ती, उन्नाव, फतेहपुर, कानपुर देहात, जौनपुर और मिर्जापुर के पश्चिमी हिस्सों संग, कन्नौज, पीलीभीत और शाहजहांपुर के अलावा अन्य राज्यों की कला संस्कृति, पर्यटन, हस्त शिल्प, देशी उत्पाद, वस्त्र, फर्नीचर, मसाले, हैण्डलूम-हैण्डी क्राफ्ट सहित अन्य चीजों के स्टाल और पैवेलियन के अलावा उत्तर प्रदेश के एक जिला एक उत्पाद, खादी ग्रामोद्योग, उत्तर प्रदेश पर्यटन, नाबार्ड, बैंक, सिडबी, राज्य आजीविका मिशन सहित अन्य सरकारी विभागों की सहभागिता होगी।उन्होंने बताया कि 17 दिवसीय लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव शॉपिंग कार्निवाल -2023 में निःशुल्क अवध टैलेण्ट हण्ट-2023 प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा, इसके तहत बच्चों व युवाओं की गायन, नृत्य, वादन, किड्स मॉडलिंग, मेंहदी, रंगोली, कबाड़ से जुगाड़, सिलाई, चित्रकला, निबंध लेखन, साइकिल रेस, खो-खो, कबड्डी, मिस्टर-मिस और मिसेज अवध प्रतियोगिताएं होंगी। बैठक में प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एन.बी. सिंह ने बताया कि लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव शॉपिंग कार्निवाल-2023 में अवध के विभिन्न जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली अनेक विभूतियों को अवध रत्न सम्मान से सम्मानित किया जायेगा, जिसमें महिलायें, पुरूष और बच्चे शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव शॉपिंग कार्निवाल-2023 की सांस्कृतिक संध्या में रोजाना अवध के सभी जिलों के अलावा विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य और लोक गायन के साथ भगवान श्री राम और हनुमानजी के भजन के कार्यक्रम होंगे। एन.बी. सिंह ने आगे बताया की लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव शॉपिंग कार्निवाल -2023 के फूड जोन में अवधी शाकाहारी, राजस्थानी, पंजाबी, साउथ इण्डियन, गुजराती, चाइनीज, अवधी-मुगलई के अलावा देशी बाटी चोखे के स्टाल आकर्षण के केन्द्र होंगे। इसके अलावा फन जोन में बच्चों और युवाओं के लिए तमाम तरह के आकर्षक झूले होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *