Home > अन्तर्राष्ट्रीय समाचार > भारत नेपाल मैत्री पत्रकार संघ का गठन

भारत नेपाल मैत्री पत्रकार संघ का गठन

भारत-नेपाल की सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों , मानव तस्करी, बढ़ते अपराध, तस्करी आदि आमजन की समस्याओं से सम्बन्धित समाचार संकलन के आदान प्रदान को लेकर दिन मंगलवार की सुबह 9 बजे नेपाल नवलपरासी के रमपुरवा गाविस कार्यालय में दोनों ही देशों के सीमावर्ती क्षेत्रों के पत्रकारों की एक आवश्यक बैठक आहूत की गयी। जिसमें भारत-नेपाल मैत्री पत्रकार संघ का गठन किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त संरक्षक रामप्रीत गुप्ता ने कहां कि पत्रकार संघ का गठन महज औपचारिकता पूरी करने के लिए नही होनी चाहिए क्योंकि हम ऐसे क्षेत्र में पत्रकारिता करते है जंहा कलम के सिपाहियों की जान की जोख़िम होती है। वही नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि आगे चलकर इस संगठन को प्रदेश व देश स्तर पर किये जाने का प्रयास होना चाहिए। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सुबेदी ने सुझाव देते हुए कहां की हमें दोनों ही देशों के प्रशासनिक अधिकारियों से मिल सीमाक्षेत्र के पत्रकारों की सुरक्षा व समस्याओं से सम्बंधित उपायों पर बातचीत करनी चाहिये।महामंत्री बेचू गौंड ने बताया कि नेपाल क्षेत्र में भारतीय पत्रकारों व भारतीय क्षेत्र में नेपाली पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए पहल करना आवश्यक है। जबकि महामंत्री प्रदीप गुप्ता ने मैत्री संघ के गठन पर सभी का आभार प्रकट करते हुए कहां कि भारत-नेपाल की सीमाई क्षेत्रो से जुड़े समस्याओं का समाचार संकलन व उसके आदान प्रदान पर जोर देने की आवश्यकता है।

उपस्थित पत्रकारों ने सर्वसम्मति से रामप्रीत गुप्ता (भारत) को संरक्षक, अरुण कुमार वर्मा (नेपाल) अध्यक्ष , पुरुषोत्तम सुबेदी (नेपाल) वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप गुप्ता(भारत) महामंत्री, बेचू गौड़ (नेपाल) महामंत्री, अनिल यादव (नेपाल) उपाध्यक्ष, आशुतोष रौनियार(जीतू) (भारत) मंत्री, जीतेन्द्र गुप्ता (नेपाल) संगठन मंत्री, नन्दू प्रसाद यादव (नेपाल) कोषाध्यक्ष, नीरज वर्मा (भारत) प्रचार प्रसार मंत्री व विशाल रौनियार (भारत) को सहमंत्री के रूप में चुना गया। वही 21 सदस्यीय कार्यकारणी का भी गठन किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नवगठित कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह नवलपरासी मुख्यालय पर आयोजित किया जाएगा।

विजय चन्द बरनवाल
Infront of Nagar Palika Nautanwa Ward No 25 Gandhi Nagar Nautanwa

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *